Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र
Singrauli News: शिवगढ़ प्रीमियर लीग सीजन-11 का आगाज, 16 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरीं
Singrauli News: निगाही सीएचपी में मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम कार्यालय का किया घ
IND vs NZ 2nd ODI: 135 रन के लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई टीम इंडिया, बारिश ने बचाई लाज
Singrauli News: देवसर के सहुआर मोड़ पर दुकान में घुसा सीमेंट लदा ट्रेलर, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Singrauli News: दूधिचुआ में डीजल टैंकर से कम तेल मिलने की शिकायत पर जांच, मुगलसराय से पहुंची टीम
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती
Diwali sales set to cross Rs 7 lakh crore nationwide, Delhi records Rs 1 lakh crore: CAIT
Odisha CM, LoP cancel Diwali celebrations in solidarity with disaster-hit people
Rajnath Singh asks Defence Forces to maintain high operational readiness amid emerging security thre
Singrauli News: 407 truck collides with a motorcycle near Kulhui; couple and their young child injured
सड़क हादसे में घायल परिवार की मदद को तत्काल पहुंची क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम
Singrauli News: सिंगरौली। परसौना–रजमिलान मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह इस मार्ग पर हुए दूसरे हादसे में 407 ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हादसे में पेड़खुड़ी निवासी दीपक साकेत, उनकी पत्नी और मासूम बच्चा घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय वैढ़न पहुंचाने की व्यवस्था की।
जानकारी के अनुसार, दीपक साकेत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वैढ़न से बच्चे का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुल्हुई के पास उनकी बाइक 407 ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार परिवार के तीनों सदस्य घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची संगठन की टीम
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन के भरत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने बिना देरी किए एंबुलेंस बुलवाई और घायल दंपति व बच्चे को जिला चिकित्सालय वैढ़न भिजवाया। दुर्घटना के बाद संकट में फंसे परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध कराने में संगठन के सदस्यों की तत्परता अहम रही।
लगातार हादसों के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की मांग
परसौना–रजमिलान मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर संगठन ने चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच बाइक सवारों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में होने वाली देरी भी गंभीर समस्या बन सकती है।
संकट में जरूरतमंदों की मदद करना संगठन की प्राथमिकता : अंकित सिंह
क्षत्रिय कुलावंत संगठन के संस्थापक अंकित सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही संगठन के साथियों को तत्काल सहायता के लिए सक्रिय किया गया। भरत सिंह और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जिस तत्परता से घायलों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई, वह सराहनीय है। संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि जरूरत के समय पीड़ितों के साथ खड़े होकर उन्हें सहायता उपलब्ध कराना भी है।
अंकित सिंह ने परसौना–रजमिलान मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने परसौना से रजमिलान के बीच एक समर्पित एंबुलेंस तैनात करने तथा उसका संपर्क नंबर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के बीच सार्वजनिक करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में तत्काल एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से घायलों को समय पर उपचार मिल सकता है। संगठन ने जरूरतमंदों की सहायता और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाते रहने की बात कही।