Singrauli News: विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए किया प्रेरित, जनगणना जागरूकता अभियान हुआ तेज
Singrauli News: महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व से गांवों का विकास होगा तेज : सम्पत्तिया उइके
Singrauli News: जिले की प्रभारी मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sidhi News: भुईमाड़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष जोर
Delhi News: महिला आरक्षण पर भाजपा आक्रोशित: राहुल गांधी के आवास पहुंचीं महिला सांसद; बांसुरी स्वराज
Noida News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक लाख का इनामी आदित्य आनंद दबोचा गया
Singrauli Robbery Case: सिंगरौली बैंक लूटकांड : फरार बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Mp News: 10वीं-12वीं बोर्ड विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, मई में होगी पुनः परीक्षा
Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, पांच आरोपी हिरासत में
Singrauli News: सरई में गूंजी श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा की महिमा से भक्त हुए भावविभो
Sidhi News: MP, MLA cleaned the temple premises by sweeping
Sidhi News : स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत जिले के सभी जनपद क्षेत्रों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में युवाओं, महिलाओं तथा नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों द्वारा उत्साह के साथ सहभागिता निभाई जा रही है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार बनाने में योगदान की अपील की जा रही है।
स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा अंतर्गत बुधवार को सांसद डॉ राजेश मिश्रा तथा विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक द्वारा अन्य जन के साथ गोपालदास मंदिर परिसर में झाड़ू लगा कर साफ सफाई कार्यक्रम उपरांत कचरे गाड़ी में कचरे को डालते हुए आम जन को स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।
जनपद पंचायत सिहावल के घोघरा मंदिर, रामपुर के हनुमान मंदिर, मझौली के पंचायत भवन स्थल व कुसमी के सामुदायिक भवन आदि स्थानों में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत साफ-सफाई की जा रही है। इसी तरह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में मंदिरों में साफ-सफाई कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक लगातार किया जाएगा।