Singrauli News: सिंगरौली तक पहुंचेगी एक्सप्रेसवे की रफ्तार, कटनी से दूरी 67 किमी घटाने की तैयारी
Singrauli News: पूजा-पाठ से समस्या दूर करने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी का आरोप, एसपी से शिकायत
Singrauli News: करवा चौथ पर मप्र में सबसे पहले सिंगरौली में दिखेगा चांद, रात 8:01 बजे चंद्रोदय का अन
Sidhi News: सीधी में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल हेल्थ यूनिट बदहाल, जनता के पैसे से खरीदे वाहन बने कबा
Singrauli News: अजय सिंह राहुल के कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन के खिलाफ नारेबाज
यूको बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 29 अक्टूबर है आवेदन की लास्ट डेट
ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्नीशियन-ड्राइवर पदों पर नौकरी पाने का मौका
BHU Non Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली हैं भर्ती
BOB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट है
UP PRT Assistant Teacher Bharti 2026: यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी म
Sidhi News: 22 students who had not received the laptop allowance get cheques; a total of 2,185 students in the district were found eligible.
Sidhi News: सीधी। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदने की सहायता राशि से वंचित जिले के 22 विद्यार्थियों को राहत मिली है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सीधी में इन विद्यार्थियों को चेक वितरित किए गए, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ योजना अधिकारी आदित्य पाण्डेय ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के कुल 2,185 विद्यार्थी योजना के तहत सहायता राशि के लिए पात्र पाए गए थे।
2,163 विद्यार्थियों के खातों में पहुंच चुकी राशि
योजना अधिकारी के अनुसार, पात्र विद्यार्थियों में से 2,163 के बैंक खातों में मिशन वन क्लिक के माध्यम से अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। वहीं, विभिन्न कारणों से शेष 22 विद्यार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंच पाई थी। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सीधी द्वारा इन शेष 22 विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए गए। इससे वे भी लैपटॉप खरीदने के लिए मिलने वाली सहायता राशि का लाभ उठा सकेंगे।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है उद्देश्य
प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें डिजिटल शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहायता देना है। लैपटॉप खरीदने के लिए मिलने वाली 25 हजार रुपये की सहायता से विद्यार्थियों को पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों में तकनीक का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलेगा।