Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Singrauli News: Complaint is resolved within 100 minutes
गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है cVigil एप
Singrauli News : लोकसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी सूचना व शिकायतें कोई भी आम नागरिक आसानी से दर्ज करा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए सी-विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित फोटो अथवा वीडियो डालकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण हर हाल में 100 मिनट के भीतर करने के निर्देश एफएसटी (उड़न दस्ता दल) को दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल (cVigil) ऑनलाइन एप शुरू किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति पिक्चर (फोटो) अथवा वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज कर सकता है। यह एप भौगोलिक सूचना प्रणाली द्वारा स्वचालित है। कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी फोटोग्राफ या वीडियो अपने मोबाइल फोन से इस एप पर भेज सकता है।
ऐसा करते ही रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित उस क्षेत्र की एफएसटी टीम को पता लग जाता है और शिकायत के निराकरण की कार्रवाई तत्परता से की जाती है। यह एप केवल आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में शिकायतें प्राप्त करेगा। गलत फोटोग्राफ या वीडियो अपलोड करने से रोकने की व्यवस्था भी इस एप में है। इस एप द्वारा खींची गई फोटो व वीडियो फोन गैलरी में सेव नहीं होंगे। शिकायत के निराकरण की सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाती है।