Trending Now

Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र

Rama Posted on: 2026-11-07 14:57:00 Viewer: 20 Comments: 0 Country: India City: Kedarnath

Kedarnath Mandir: दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भव्य सजावट बनी आकर्षण का केंद्र Kedarnath Temple: Kedarnath Dham decorated with 20 quintals of flowers for Diwali; the grand decorations have become a center of attraction.

भैरवनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 11 नवंबर को बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

Kedarnath Mandir: केदारनाथ। दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फूलों से सजे मंदिर परिसर में दीपोत्सव की रौनक देखते ही बन रही है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि दीपावली के अवसर पर धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर स्थानीय हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बाबा केदार के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
भैरवनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं से दीपोत्सव में शामिल होने की अपील
इस अवसर पर डॉ. पोस्ती ने श्रद्धालुओं से केदारनाथ धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और दीपोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने का आग्रह भी किया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall