Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Drinking Less Water Problems: Which serious diseases can you become a victim of by drinking less water, know here 6 major disadvantages
Drinking Less Water Problems: ‘जल ही जीवन है’ ये मात्र कहावत ही नहीं हकीकत भी है. शरीर के लिए पानी उतना ही जरूरी है, जितना जिंदा रहने के लिए सांस. दरअसल, इंसान के शरीर में 70 फीसदी पानी होता है. इसकी कमी होने होने से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए एक्सपर्ट उचित मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो क्या होगा? किन बीमारियों व समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना? आइए जानते हैं कम पानी पीने से होनी वाली समस्याओं के बारे में-
कम पानी पीने के 6 बड़े नुकसान
पेट की समस्या: ईटिंगवेल की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में पानी की कभी से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा, पेट खराब, अपाचन या पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है. दरअसल, पानी की कमी के कारण टॉक्सिंस शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और बीमारियां शरीर के अंदर ही पनपने लगती हैं.
थकान: पानी आपके दिमाग को सतर्क और शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है. ऐसे में यदि शरीर में पानी की कमी होगी तो थकान बढ़ सकती है. इसके अलावा, पानी की कमी से सिरदर्द, उलझन, तनाव जैसी कई और समस्याएं होने का भी जोखिम बढ़ सकता है.
दिल की समस्या: शरीर में पानी की कमी से खून जमने लगता है, जिससे रक्त संचार सही से नहीं हो पाता है. ऐसी स्थिति में दिल से जुड़ी परेशानियां होने का जोखिम बढ़ता है. वहीं, अगर सही मात्रा में पानी पीएंगे तो शरीर के खराब पदार्थ पसीने और यूरीन से बाहर निकल जाएंगे.
चेहरे की समस्या: चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने में पानी का सेवन अधिक असरदार साबित होता है. वहीं, यदि कम मात्रा में पानी पीएंगे तो चेहरे में झुर्रियां, दाग, मुंहासे, बेचान और रूखी त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
मोटापा: पानी कमी मोटापे का भी कारण बन सकता है. दरअसल, पानी पेट भरने का काम करता है. ऐसे में भोजन और नाश्ते के बीच पानी पीने से ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है. जिससे शरीर का वजन घटाने में मदद मिल सकती है.
गठिया दर्द: पानी का अधिक सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. लेकिन कम पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. क्योंकि पानी की कमी से जोड़ों की चिकनाहट खत्म हो जाती है जिसके कारण दर्द बढ़ सकता है.