Singrauli News: UCC विधेयक के खिलाफ सिंगरौली में उठी आवाज, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Singrauli News: सिमरा नदी में बहे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, झखरावल में पसरा मातम
Singrauli News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बैढ़न, शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कल
Singrauli News: बारिश में कलिंगा कंपनी के कामगारों पर ‘नो वर्क, नो पे’ की मार?
Singrauli News: झांझी से दोपहा टोला तक 4 किमी सड़क बदहाल, बच्चों की बस तक हुई बंद
Singrauli News: सेफ्टी शूज तक नसीब नहीं, फटे जूतों के सहारे काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
Singrauli News: बारिश ने खोली ननि के विकास की पोल: टूटी पुलिया, धंसी सड़कें और घरों में घुसता पानी
Singrauli News: बारिश में डूबा बैढ़न-शक्तिनगर मार्ग, घुटनों से ऊपर पानी; जान जोखिम में डालकर गुजर रह
RRC NCR Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के 1853 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, 31 अगस्त है
RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली है भर्ती
Benefits of eating Shahad: This sweet thing removes the mucus accumulated in the chest, gives relief in cold and cough, know its 6 big benefits.
Benefits of Honey: कई लोग शहद का सेवन करना पसंद करते हैं. शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसके सेहत को कई अनगिनत लाभ होते हैं. इसे फेस पैक में डालकर चेहरे पर लगाने से स्किन भी स्मूद होती है. कुछ लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं. कुछ वजन कम करने के लिए इसे सुबह गर्म पानी में डालकर पीते हैं. शहद में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें मैंगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड, कैलोरी आदि होते हैं. साथ ही शहद में शर्करा ग्लूकोज, फ्रुक्टोज भी होता है, इसलिए ये मीठा होता है. चलिए जानते हैं शहद खाने के फायदों के बारे में.
1. एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव- वेबएमडी के अनुसार, शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को इंफ्लेमेशन से सुरक्षित रखते हैं. इंफ्लेमेशन के कारण कई तरह की सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं जैसे हार्ट डिजीज, कैंसर, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर आदि.
2. बच्चों में कफ करे दूर- एक्सपर्ट बच्चों की सर्दी-खांसी, कफ की समस्या को दूर करने के लिए ओवर-द काउंटर मेडिकेशन देने की सलाह नहीं देते हैं. इसकी बजाय आप नेचुरल तरीके से कफ को कम कर सकते हैं. बच्चों को 2 छोटे चम्मच शहद रात में देने से कफ और कोल्ड की समस्या कम हो सकती है. हालांकि, एक साल से छोटे बच्चे को शहद बिल्कुल ना दें. बड़े भी सर्दी-खांसी में शहद का सेवन कर सकते हैं.
3. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- शहद में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स उच्च मात्रा में होते हैं. ये एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं. इसका मतलब है कि शरीर में कुछ कोशिकाओं की क्षति से ये बचाने में मदद करते हैं.
4. घाव जल्दी भरे- सालों से शहद का इस्तेमाल चोट, घाव, जलने आदि को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है. इसके जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण जलन को कम कर सकते हैं. शहद के सेवन से घाव जल्दी भर सकते हैं.
5. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल- कुछ शोधकर्ताओं ने ये भी अपने शोध में कहा है कि शहद हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. टोटल कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स कम हो सकता है यदि आप नियमित रूप से शहद का सेवन करते हैं. इतना नहीं, इससे गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल में इजाफा होता है.
6. एनर्जी दे भरपूर- यदि आपको हमेशा सुस्ती, थकान और बॉडी में एनर्जी कम महसूस होती है तो आप शहद का सेवन कर सकते हैं. शहद शरीर में जाते ही एनर्जी प्रदान करता है. आप पानी में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं.