Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Can Diabetics Donate Blood: Can diabetic patients donate blood? For whom would it be dangerous to do this?
Diabetes & Blood Donation: ब्लड डोनेट करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. स्वस्थ लोगों को अक्सर ब्लड डोनेट करने की सलाह दी जाती है. रक्तदान के जरिए लाखों जरूरतमंदों की जान बचाई जाती है. आज के जमाने में डायबिटीज के मरीजों की तादाद करोड़ों में हो गई है. भारत में ही 10 करोड़ से ज्यादा डायबिटीज के मरीज हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या डायबिटीज के मरीज ब्लड डोनेट कर सकते हैं? अगर कर सकते हैं, तो कौन से मरीज कर सकते हैं. साथ ही कौन से मरीजों को ब्लड डोनेट करने की सलाह नहीं दी जाती है. इन सभी सवालों के जवाब डॉक्टर से जानने की कोशिश करते हैं.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत के मुताबिक डायबिटीज की बीमारी तब होती है, जब किसी व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन कम बनने लगे या इंसुलिन रजिस्टेंस पैदा हो जाए. इंसुलिन सही तरीके से काम न करे, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है. इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है. डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर अगर कंट्रोल हो, तो ऐसे लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं. शुगर के मरीजों के ब्लड से दूसरे व्यक्ति को डायबिटीज का कोई खतरा नहीं होता है. हालांकि जिन लोगों का शुगर लेवल हाई है, उन्हें रक्तदान नहीं करना चाहिए.
डॉक्टर की मानें तो टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों ही तरह के मरीज ब्लड डोनेट कर सकते हैं. हालांकि ब्लड डोनेट करने से पहले उन्हें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर समेत सभी तरह की जांच करा लेनी चाहिए. पूरी हेल्थ स्क्रीनिंग के बाद ही ब्लड डोनेशन के लिए जाना चाहिए. शुगर के जिन मरीजों की उम्र 18 साल से कम है, उन्हें ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. डायबिटीज से पीड़ित प्रेग्नेंट महिलाओं को भी ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. जो लोग एनीमिया से जूझ रहे हैं, उन्हें भूलकर भी रक्तदान नहीं करना चाहिए. शुगर के मरीजों की सर्जरी हुई हो, तो भी उन्हें ब्लड डोनेट करने की सलाह नहीं दी जाती है.
एक्सपर्ट की मानें तो सीवियर डायबिटीज के मरीजों को ब्लड डोनेट करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. शुगर के जिन मरीजों को हार्ट डिजीज की समस्या है, तो रक्तदान नहीं करना चाहिए. इसके अलावा एड्स, हेपेटाइटिस बी, मलेरिया, ब्लड कैंसर, ब्लीडिंग डिसऑर्डर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए. कोविड या अन्य किसी भी वायरल व बैक्टीरियल इंफेक्शन से जूझ रहे लोगों को पूरी तरह ठीक होने तक ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए.