Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने
Singrauli News: गैस के लिए कतारों में खड़े उपभोक्ता, घरों तक डिलीवरी
Singrauli News: भलूगढ़ में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से अवैध शराब बरामद, तहसीलदार ने पकड़ा वाहन
NTA Vacancy 2026: एनटीए में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर हो रही हैं भर्ती
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप
पुलिस SI, एक्साइज इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों पर भर्ती का एलान; 1 दिसंबर से शुरू
Railway Jobs 2026: स्टेशन मास्टर एप्लीकेशन फीस 27 नवंबर तक जमा करे
Puri Jagannath temple resumes Ratna Bhandar inventory
Delhi News: Sourav Das could not travel to London due to a Lookout Circular; Centre informs High Court
मुंबई पुलिस के अनुरोध पर 23 नवंबर को जारी हुआ था LOC, पासपोर्ट में विसंगतियों को लेकर कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया
Delhi News: नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक और प्रवक्ता सौरव दास को लंदन जाने से रोके जाने के मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि उनके खिलाफ मुंबई पुलिस के अनुरोध पर लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। इसी के चलते 23 नवंबर की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उन्हें यूनाइटेड किंगडम जाने से रोक दिया गया।
गुरुवार को न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि मुंबई पुलिस ने 23 नवंबर को सौरव दास के खिलाफ LOC जारी किया था। उनके पासपोर्ट में कुछ विसंगतियां भी पाई गई हैं, जिनका असर उनकी भारतीय नागरिकता पर पड़ सकता है। इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, लेकिन अब तक उसका जवाब नहीं दिया गया है।
यात्रा रोकने के फैसले को दी चुनौती
सौरव दास ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विदेश यात्रा रोके जाने के सरकारी कदम को चुनौती दी है। उनकी ओर से पेश वकील ने दलील दी कि उन्हें LOC जारी होने की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। साथ ही यह भी नहीं बताया गया कि सर्कुलर किन कारणों और उद्देश्यों से जारी किया गया है। याचिका के अनुसार, 23 नवंबर की रात इमिग्रेशन काउंटर पर उन्हें बिना स्पष्ट कारण बताए रोक दिया गया।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होना था शामिल
सौरव दास को लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्हें वहां ‘कॉकरोच मूवमेंट’ विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। हालांकि, उड़ान में सवार होने से पहले ही उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की है।