Delhi CM Oath: These six MLAs took oath along with Delhi Chief Minister Rekha Gupta
Delhi CM Oath: रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता के साथ इन छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का राजतिलक हो गया है। सीएम रेखा के साथ अन्य छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
रेखा गुप्ता को मिली Z सुरक्षा
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
विकासपुरी से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। पंकज राजपूत समाज से बड़ा चेहरा हैं। पार्षद भी रहे हैं।
कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली
करावलनगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में रेखा टीम का शपथ ग्रहण चल रहा है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
बवाना से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली
राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली है। अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बने। 2021 में अकाली छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली
दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से विधायक आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद ने तीसरे नंबर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में टीम रेखा का शपथ ग्रहण चल रहा है। आशीष सूद का मुख्यमंत्री की रेस में नाम चल रहा था।