Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Sri Krishna Janmashtami: Celebration of Sri Krishna Janmashtami across the country today, PM Modi extended best wishes
Sri Krishna Janmashtami: देशभर में आज (सोमवार) श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर में फैले भगवान कृष्ण के अनुयायी सुबह से उनके जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। जन्माष्टमी दुनिया को श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!’
सुबह से ही श्रद्धालुजन मंदिरों में कान्हा के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां की गई हैं और भक्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने घोषणा की है कि कृष्ण जन्मस्थान मंदिर 26 अगस्त को 20 घंटे के लिए खुला रहेगा जिससे भक्त निर्बाध दर्शन कर सकेंगे। मंदिर आमतौर पर 12 घंटे के लिए खुला रहता है। आज तड़के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पर्दे खोले गए और सबसे पहले भगवान की आरती की गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा के इस्कॉन मंदिर में लोग बांकेबिहारी की पूजा कर रहे हैं। वहीं मुंबई के चौपाटी स्थित इस्कॉन मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
गुजरात के अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में भी लोग भगवान के दर्शन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल मनाली के माल रोड में इस्कॉन के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए हैं।