Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र में सफेद पत्थरों का अवैध कारोबार, रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टरों से ढुलाई
Singrauli News: एनसीएल में ‘बिकमिंग साइबर ब्लैक बेल्ट’ सत्र, एआई आधारित साइबर अपराधों से बचाव के बता
Singrauli News: एनटीपीसी सिंगरौली के स्वास्थ्य शिविर में 150 ग्रामीणों की जांच, निःशुल्क दवाएं वितरि
Singrauli News: सिद्धाश्रम धाम में 22 सेवकों को मिला श्रमशक्ति पुरस्कार
UP Headmaster Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में हेडमास्टर के 1172 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट
PM Modi to Visit Varanasi, Bhubaneswar on Sunday; to Inaugurate Garment Facility, RBI Data Centre
UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर आवेदन आज से शुरू
RRB Station Master Recruitment 2026: स्टेशन मास्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन 27 अक्टूबर से स्टार्ट होगा
Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Hanuman Jayanti Today News: Thousands of devotees visited Hanuman Garhi temple in Ayodhya on Hanuman Jayanti.
Hanuman Jayanti Today News : हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आज मंगलवार (23 अप्रैल) को हजारों श्रद्धालु पूजा करने के लिए अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के लिए ने लोगों ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस अवसर पर कई भक्त दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्रित हुए। हनुमान जयंती प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त भगवान हनुमान के जन्म पर मनाया जाता है। यह दिन हिंदू चंद्र माह चैत्र की पूर्णिमा के दिन पड़ता है,जो आमतौर अप्रैल में होता है। हनुमान जी को अटूट भक्ति,साहस और शक्ति के लिए जाना जाता हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
हनुमान जयंती पर सांस्कृतिक प्रदर्शनों, शोभा यात्रा और प्रसाद बांटने के लिए चिन्हित किया गया है। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हनुमान जयंती के मद्देनजर एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है जिसमें यात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल को मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ के मद्देनजर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन प्रभावी होंगे।
आईएसबीटी कश्मीरी गेट से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वालों के लिए पुलिस ने सलीमगढ़ किले से दायें से मुड़कर हनुमान सेतु फ्लाईओवर, केला घाट और चट्टा घाट से होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने की सलाह दी।
दिल्ली पुलिस ने कुछ सामान्य निर्देश भी जारी किए हैं जिसमें लोगों को सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का लाभ उठाने और केवल चुनिंदा पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की सलाह दी गई।