Trending Now

World Cup 2023 : देखें वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका ,दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर

Rama Posted on: 2023-10-13 12:47:00 Viewer: 901 Comments: 0 Country: China City: Huangzhai

World Cup 2023 : देखें वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका ,दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर World Cup 2023: See ODI World Cup 2023 points table, South Africa on top


ऑस्ट्रेलिया को नौवां स्थान; जानें अंक तालिका का पूरा हाल

ODI WC 2023 Points Table: वनडे विश्व कप 2023 में 10 मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने कम से कम दो मैच खेल लिए हैं। फिलहाल अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। टेम्बा बावुमा की टीम ने श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया पर भी बड़ी जीत दर्ज की है और अब खिताब की दावेदार भी बनती जा रही है। अपने शुरुआती दोंनो मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। मेजबान भारत ने अपने दोनों मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं।

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के पास चार-चार अंक हैं। चारों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और नीदरलैंड को हराया। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को मात दी। पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के बाद श्रीलंका को भी हराने में सफल रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।

वनडे विश्व कप 2023 अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 4 +2.360
न्यूजीलैंड 2 2 0 4 +1.958
भारत 2 2 0 4 +1.500
पाकिस्तान 2 2 0 4 +0.927
इंग्लैंड 2 1 1 2 +0.553
बांग्लादेश 2 1 1 2 -0.653
श्रीलंका 2 0 2 0 -1.161
नीदरलैंड्स 2 0 2 0 -1.800
ऑस्ट्रेलिया 2 0 2 0 -1.846
अफगानिस्तान 2 0 2 0 -1.907

इंग्लैंड और बांग्लादेश ऐसी टीमें हैं, जो दो मैच खेली हैं। इनमें से एक जीता है और एक में उन्हें हार मिली है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद बांग्लादेश को हराया। वहीं, बांग्लादेश को पहले मैच में अफगानिस्तान पर जीत मिली, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 137 रन से हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विश्व कप की शुरुआत हैरान करने वाली रही है। पांच बार की विश्व चैंपियन टीम अपने शुरुआती दो मैच बड़े अंतर से हार चुकी है। पहले मेजबान भारत के खिलाफ कंगारू टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया। दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फेल रहे।

श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अंक तालिका में आखिरी चार स्थान पर हैं। चारों टीमें कम से कम दो मैच खेल चुकी हैं और अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। हालांकि, यह टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है और अंक तालिका में काफी बदलाव होने तय हैं, लेकिन यहां से भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा आसान होगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall