Trending Now

Singrauli News: नरेंद्र मोदी जी का 11 वर्ष एक कार्यकाल ही नहीं बल्कि सेवा, संकल्प

Rama Posted on: 2025-06-19 11:15:00 Viewer: 34 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: नरेंद्र मोदी जी का 11 वर्ष एक कार्यकाल ही नहीं बल्कि सेवा, संकल्प Singrauli News: Narendra Modi's 11 years are not just a tenure but a service and resolution

और राष्ट्रीय उत्थान का गौरवशाली युग: कांत देव सिंह

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए बोले प्रदेश उपाध्यक्ष

Singrauli News: केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि तक अभियान के अंतर्गत मंडल सिंगरौली की‌ संकल्प बैठक अधिकारी मनोरंजन केंद्र में सम्पन्न हुई। इह बैठक मे मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कांत देव सिंह उपस्थित रहे तरा विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं विधायक रामनिवास शाह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरूवंशी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं वक्ता कांत देव सिंह ने कहा कि जिस विकसित भारत की संकल्पना हम सब किया करते‌ थे आज उस मार्ग पर देश को गतिमान करने मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व है। पिछले 11 वर्षों के समय केवल एक कार्यकाल के रूप मे नही बीता है बल्कि यह सेवा, संकल्प तथा राष्ट्रीय उत्थान का गौरवशाली युग रहा है। इन बीते वर्षों मे राष्ट्र भीतर तथा बाहर दोनों रूप मे सशक्त हुआ है तथा चहुंमुखी प्रगति की दिशा मे गतिमान हुआ है। हम जिस विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक ले जा रहे‌ हैं ये यात्रा इसका उद्देश्य ही पिछले दशक से आज के भारत की तुलना है। आम भारतीय के जीवन के उत्थान से लेकर देश को वैश्विक पटल की शिखरता तक पहुंचाने मे मोदी जी के कुशल नेतृत्व की ही भूमिका रही है। एक कार्यकर्ता के रूप मे‌ हम‌ सब का ये परम दायित्व बनता है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा वाली इस सरकार के प्रयासों को हम समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने मे एक कड़ी का काम करें और जिस गौरवशाली राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर‌ हम जन सेवा में उतरे हैं उसको साकार करने मे अपने उत्तरदायित्व का निष्ठा से निर्वाह करें। प्रदेश उपाध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं को विकसित भारत यात्रा संकल्प का वाचन कराया तथा शपथ दिलाई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामनिवास शाह ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रकाश डाला तथा जिलाध्यक्ष ने इस अभियान पर आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों को पूरी गुणवत्ता के साथ आयोजित करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।

इस बैठक मेन मुख्य रूप से जिले की उपाध्यक्ष आशा यादव, आइ टी सेल के संयोजक सुरेश गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग, महामंत्री किरण सागर, नम्रता सिंह, अशोक पाठक, राजेश्वर बैस, श्रीराम शुक्ला, विमल गुप्ता एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों समेत वार्ड संयोजक एवं शक्ति केन्द्र तथा बूथ समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall