Singrauli News: Ex-servicemen welfare function rally in Rewa on 22 June
Singrauli News: सिंगरौली। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने जानकारी देकर बताया कि सिग्नल रिकॉर्ड आफिस मध्य भारत एरिया भारतीय सेना जबलपुर द्वारा रीवा में कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में 22 जून को सुबह 8 बजे से पूर्व सैनिक कल्याण समारोह रैली आयोजित की जा रही है। इस समारोह में जी.ओ.सी. मध्य भारत एरिया मुख्य अतिथि होंगे।
इस समारोह में रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, शहडोल और उमरिया जिलों के पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाये एवं वीर नारियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग अपने पहचान पत्र के साथ सुबह 8 बजे से कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम रीवा में पहुँचकर अपना पंजीयन करायें। समारोह रैली में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु पेंशन, ईसीएचएस, स्पर्श, मेडिकल, जीवन प्रमाण पत्र, डाक्यूमेंट अपडेशन/करेक्सन, बैंक एवं रिकार्ड आफिस से संबंधित सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी जिलों के पूर्व सैनिकों को इस समारोह रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।