Trending Now

Singrauli News: सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सिंगरौली कार्यालय में भाजपाइयों ने किया अभिनंदन

Rama Posted on: 2025-03-18 13:49:00 Viewer: 111 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का सिंगरौली कार्यालय में भाजपाइयों ने किया अभिनंदन Singrauli News: BJP members felicitated the newly appointed district president of Sonbhadra at Singrauli office

Singrauli News: विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है जिसमें सिंगरौली जिले के सीमावर्ती जिले सोनभद्र में जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी ने नंदलाल गुप्ता को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। सोनभद्र जिलाध्यक्ष अपने अल्प प्रवास पर जिला मुख्यालय पधारे जिनका भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिला कार्यालय में भी आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने नंदलाल गुप्ता जी का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनकी पुष्प वर्षा कर तथा तिलक लगाकर आगवानी की।

पधारे अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नंदलाल गुप्ता जी का प्रथम सिंगरौली आगमन हुआ है। अभी कुछ दिन ही बीते हैं और अध्यक्ष जी ने सबसे पहले सिंगरौली आकर हम सभी से स्नेह भेंट की ये इनका हम‌ सभी के प्रति लगाव और प्रेम को दर्शाता है।

अपने अल्प उद्बोधन में सोनभद्र जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिंगरौली और सोनभद्र भले ही विभिन्न राज्यों के जिले‌ हों किंतु सांस्कृतिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से हम अपने आप को अलग नहीं मानते। सिंगरौली जिले की एक बहुत बड़ी सीमा सोनभद्र से मिलती है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों का दिन में कई बार एक दूसरे की सीमा में आना जाना रहता है। हमें तो यह महसूस ही नहीं होता कि हम कब सिंगरौली जिले में‌ हैं और कब सोनभद्र जिले में हैं। हमारी व्यवसायिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य परख गतिविधियों पर कभी जिलों की सीमा रेखा आड़े नहीं आती और हम एक दूसरे का निरंतर सहयोग करते रहते हैं। हम सभी सिंगरौली और सोनभद्र वासी एक ही परिवार के सदस्य हैं और आज सिंगरौली जिले के पार्टी कार्यालय पर मिल‌ रही आत्मीयता इसी बात को चरितार्थ कर रही है। सोनभद्र जिलाध्यक्ष ने सिंगरौली के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा जिलाध्यक्ष बनाने के लिये शीर्ष नेतृत्व का भी आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला उपाध्यक्ष सरोज शाह , वरिष्ठ नेता वशिष्ठ पांडेय, नरेश शाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, कमलेश शाह, संदीप झा, नीरज पांडेय, ऋचा सिंह, नम्रता सिंह, कुसुम शाह, भरत गुप्ता, पुनीत शुक्ला, अनिल शाह, अनीता चौरसिया , दुर्गा कनौजिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall