Trending Now

Singrauli News: शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार

Rama Posted on: 2025-03-18 11:08:00 Viewer: 68 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक युवती से करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार Singrauli News: A man raped a girl for 6 years on the pretext of marriage, the accused has been arrested

Singrauli News: सिंगरौली। बैढ़न मोरवा थाना अंतर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक उससे दुष्कर्म के मामले में मोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी निवासी अनिल कुमार साकेत को गिरफ्तार किया है। वही मिली जानकारी के अनुसार बीते 16 मार्च को फरियादिया ने मोरवा पुलिस में तहरीर दर्ज करायी थी कि चुरकी निवासी अनिल कुमार साकेत ने उससे पहले प्रेम संबंध बनाया और फिर शादी का झूठा वादा कर लगातार उससे दुष्कर्म करते रहा और वही युवती को जब उसकी सच्चाई पता चली तो वह अपने परिजनों के साथ थाने आ पहुंची।

इस मामले में महिला संबंधी अपराधों में गंभीर मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दुराचारी आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल कुमार साकेत पिता गोरेलाल साकेत उम्र 29 वर्ष निवासी चुरकी थाना मोरवा को अप. क. 168/25 धारा 64 (2) (m). 87 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उनि एन.पी. तिवारी, राजकुमार त्रिपाठी, प्र.आर. अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, महिला प्र.आर. रामकली पनिका एवं महिला आर. गायत्री उइके की अहम भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall