Institute of Aerospace Medicine Hosts 65th ISAM Annual Conference in Bengaluru
India champions, Sri Lanka runners-up as Odisha CM Mohan
At minus 2.4 deg C, Srinagar records coldest night of season
Commerce Ministry holds workshops in Rajasthan, Uttarakhand to promote export opportunities under FT
Virtual Bharat showcases India’s diverse storytelling traditions at IFFI 2026
President Murmu to visit Mizoram, Nagaland; attend varsity convocation and Hornbill Festival
PM Modi Shares Devotional Chant to Lord Murugan Amid Thiruparankundram Deepam Row
Sidhi News: बाल विवाह और नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक, कानून और अधिकारों की दी जानकारी
Singrauli News: एनसीएल की जेसीसी बैठक में कर्मचारी हित, सुरक्षा और उत्पादन लक्ष्यों पर मंथन
Singrauli News: सिंगरौली एसपी षियाज के.एम. को मिला प्रतिष्ठित ‘डीजी डिस्क’ सम्मान
Sidhi News: Students sensitized against child marriage and substance abuse; informed about laws and their rights.
सीधी के कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन 15100 की दी जानकारी
Sidhi News: सीधी। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को कानूनी प्रावधानों, सामाजिक जिम्मेदारियों और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन तथा सचिव रजनी प्रकाश बाथम के निर्देशन में शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कानपुरा कुटुम्बकम् संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अर्पिता त्रिपाठी ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानूनन प्रतिबंधित है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं।
उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गलत संगति और मित्रों के दबाव में शुरू हुआ नशा धीरे-धीरे गंभीर लत बन सकता है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विद्यालयों में भी चले जागरूकता कार्यक्रम
इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय खन्नौधा, शासकीय माध्यमिक शाला नेबूहा और पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल पनवार में भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बाबूलाल सिंह, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेंद्र प्रसाद द्विवेदी और पैरालीगल वॉलेंटियर सुरेंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही निःशुल्क विधिक सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग प्रवेश शुक्ला, कानपुरा कुटुम्बकम् संस्थान के अध्यक्ष लाल योगेंद्र सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शांत शिरोमणि पयासी, वैदेही फाउंडेशन जनकल्याण समिति के अध्यक्ष एवं पैरालीगल वॉलेंटियर सुरेंद्र शुक्ला, महिला एवं बाल विकास विभाग से अरुणिमा पाठक सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।