Singrauli News: ठंड बढ़ी, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नदारद; राहगीर और यात्री परेशान

Rama Posted on: 2026-11-28 11:31:00 Viewer: 60 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: ठंड बढ़ी, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नदारद; राहगीर और यात्री परेशान Singrauli News: Cold intensifies, yet no bonfires in public spaces; passersby and travelers face hardship

बस स्टैंड, जिला अस्पताल, चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशनों पर अलाव जलाने की मांग, नगर निगम प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

Singrauli News: सिंगरौली। जिले में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था अब तक नजर नहीं आ रही है। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों, राहगीरों और जरूरतमंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढ़न, जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर, अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, नवजीवन विहार चौक, इंदिरा चौक, राजीव चौक, माजन, नवानगर, निगाही, जयंत, मोरवा बस स्टैंड, सिंगरौली रेलवे स्टेशन और बरगवां रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

यात्रियों का कहना है कि हर साल सर्दी के मौसम में प्रशासन और नगर निगम की ओर से प्रमुख स्थानों पर लकड़ियों की व्यवस्था कर अलाव जलाए जाते थे, जिससे रात में सफर करने वाले यात्रियों और जरूरतमंदों को राहत मिलती थी। लेकिन इस बार ठंड बढ़ने के बावजूद ऐसी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।

सवाल यह है कि जब ठंड हर साल आती है तो नगर निगम की तैयारी समय पर क्यों नहीं होती? क्या प्रशासन किसी अप्रिय स्थिति का इंतजार कर रहा है? नगर निगम आयुक्त, महापौर, निगम अध्यक्ष और संबंधित वार्ड पार्षदों को चाहिए कि तत्काल सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों, यात्रियों और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall