Trending Now

Rewa Hospital News: निजी अस्पतालों के डॉक्टर एवं सेवानिवृत्त डॉक्टरों की सेवाएं संजय गांधी हास्पिटल

Admin Posted on: 2023-05-04 14:48:00 Viewer: 214 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Rewa Hospital News: निजी अस्पतालों के डॉक्टर एवं सेवानिवृत्त डॉक्टरों की सेवाएं संजय गांधी हास्पिटल

 

Rewa Hospital News: डॉक्टरों के विभिन्न संगठनों के द्वारा की गई हड़ताल की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कई वैकल्पिक प्रबंध किए हैं। निजी अस्पतालों के डॉक्टर एवं सेवानिवृत्त डॉक्टरों की सेवाएं संजय गांधी हास्पिटल तथा अन्य सरकारी अस्पतालों में ली गईं हैं। श्यामशाह मेडिकल कालेज रीवा के विभिन्न विभागाध्यक्षों, हड़ताली डॉक्टरों के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके स्थिति से निपटने के लिए तात्कालिक प्रबंध किए गए। बैठक में कहा कि डॉक्टरों की उचित माँगों के संबंध में शासन-प्रशासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। उचित मांगे अवश्य पूरी होनी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है। डॉक्टरों की समस्याओं का शीघ्र निदान हो रहा है। डॉक्टर अपनी माँगों के लिए हड़ताल पर जाने के साथ रोगियों के उपचार के नैतिक दायित्व को भी निभाएं। डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास का संबंध होता है। इस विश्वास को डॉक्टर बनाए रखें। हड़ताल के बावजूद आप सबने सुबह रोगियों का उपचार किया तथा आपातकालीन उपचार सेवाओं में भी सहयोग किया। मानवीय दृष्टिकोण से हड़ताल में रहते हुए भी अति आवश्यक होने पर रोगियों की सेवा अवश्य करें। बैठक में कलेक्टर रीवा श्रीमति प्रतिभा पाल भी उपस्थित रहीं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall