Trending Now

mauganj news: मऊगंज में कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज

Rama Posted on: 2025-03-19 14:01:00 Viewer: 67 Comments: 0 Country: India City: Mauganj

mauganj news: मऊगंज में कलेक्टर और एसपी पर गिरी गाज Mauganj news: Collector and SP in Mauganj were punished

संजय कुमार जैन होंगे मऊगंज के नए कलेक्टर, तो वही दिलीप सोनी होंने मऊगंज के नए एसपी

mauganj news: मऊगंज में हिंसा के बाद सरकार ने तीन दिन बाद बड़ा फैसला लिया है। ब्राह्मण समाज के लोग वहां से कलेक्टर और एसपी को हटाने की मांग कर रहे थे। इस मामले में देर रात सरकार ने फैसला ले लिया है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईएएस संजय कुमार जैन को जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दिलीप सोनी को मऊगंज का नया एसपी बनाया गया है।

अब तक 29 लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस पर हमले के मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडियाकर्मी मोहम्मद रफीक के मोबाइल में हमले के सबूत मिलने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मऊगंज में पुलिस पर हमले के चार दिन बाद हुई है। हमले में एक एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी।

सरकार ने दिखाई सख्ती

दरअसल, मऊगंज में हमले के बाद डीजीपी खुद ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। साथ ही कठोर कार्रवाई के संदेश दिए थे। सरकार ने मऊगंज के कलेक्टर और एसपी को बदल दिया है। अजय श्रीवास्तव अब कलेक्टर नहीं रहे। उन्हें लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस संजय कुमार जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया है।

दिलीप सोनी होंगे नए एसपी

रसना ठाकुर को भी एसपी के पद से हटा दिया गया है। उन्हें एआईजी, पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। दिलीप कुमार सोनी अब मऊगंज के नए एसपी होंगे।

हमले का आया वीडियो

पुलिस पर हमले का एक नया वीडियो भी सामने आया है। इसमें टीआई संदीप भारती महिलाओं के सामने हाथ जोड़कर बंधक को छोड़ने के लिए कह रहे हैं। लेकिन महिलाएं उसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मऊगंज एसपी के अनुसार, इस मामले में अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इलाके में अभी भी लगभग 250 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall