Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
NCP leader Baba Siddique was murdered, the accused were doing recce for two months
Baba Siddique Murder: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई नगरी में बीते दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद, वहां की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बाबा सिद्दीकी की हत्या क्यों की गई इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में दो शूटर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की कई एंगल से जांच कर रही है। इसमें सुपारी किलिंग से लेकर व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता और झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी जैसे अलग-अलग एंगल शामिल हैं।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई जांच
वहीं, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को बांद्रा पूर्व में खेरवाड़ी सिग्नल के पास और बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के सामने गोली मारे जाने के मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। मामले की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पुलिस हत्याकांड के तत्काल बाद गिरफ्तार दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, गिरफ्तार संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं।
शनिवार रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया
बांद्रा के निर्मल नगर के शनिवार रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रात लगभग 9.30 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उस वक्त उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी। उस वक्त तक सिद्दीकी का काफी खून बह चुका था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। सभी कोशिशों के बाद शनिवार रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जहां से उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5) के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 5 और 27 तथा महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दो महीने से बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे आरोपी
मुंबई पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमैल सिंह हरियाणा और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी बाबा सिद्दीकी की बीते करीब डेढ़-दो महीने से रेकी कर रहे थे और मुंबई में ठहरे हुए थे। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हत्या के लिए पहले से ही पेमेंट कर दी गई थी और कुछ दिन पहले ही उन्हें हथियार मुहैया कराए गए थे।
महाराष्ट्र में अगले महीने हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि अगले महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सियासत तेज है। ऐसे में बड़े नेता की हत्या हो जाना कानून व्यवस्था की पोल खोलने जैसा है। इस घटना के बाद राज्य की पुलिसिंग कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।