Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Haryana News: Alto car falls into canal, seven people of same family killed, one missing
Haryana News : हरियाणा में जनपद कैथल के मुंदड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। सात शव निकाल लिये गए हैं जबकि 12 वर्षीय एक लड़की की तलाश जारी है। कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है।
हादसा उस वक्त हुआ जब रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला। कार के अंदर मौजूद आठ लोगों को निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कार में सवार 12 साल की एक लड़की इस दुर्घटना के बाद लापता है।
कार का ड्राइवर गंभीर हालत में है। उसे कैथल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है जबकि लापता 12 वर्षीय लड़की कोमल की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क की हालत को सुधारने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
दशहरे के दिन हुए इस हादसे में चमेली पत्नी जिले राम (लगभग 65-70 वर्ष), परमजीत कौर पत्नी प्रवीण (लगभग 35-40 वर्ष), तीजो पत्नी काला (लगभग 40 वर्ष), काजल पुत्री काला (लगभग 12 वर्ष), फिजा पुत्री काला (लगभग 18 वर्ष), रिया पुत्री प्रवीण (लगभग 8 वर्ष), वंदना पुत्री प्रवीण (लगभग 5 वर्ष) की मौत हो चुकी है।