Trending Now

Khelo India University Games 2023: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आज होगा उद्घाटन

Rama Posted on: 2024-02-19 15:46:00 Viewer: 254 Comments: 0 Country: India City: Guwahati

Khelo India University Games 2023: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आज होगा उद्घाटन Rewa News: Number of vultures increased to 700 in Rewa, White Jatavu also seen

 

Khelo India University Games 2023: केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज (सोमवार) गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। प्रसिद्ध पार्श्व गायक और संगीतकार पापोन समारोह में धूम मचाने वाले हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 अष्टलक्ष्मी की शुरुआत शनिवार को गुवाहाटी के सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी इवेंट के साथ हो चुकी है। खेलों का आधिकारिक उद्घाटन समारोह 19 फरवरी को गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक वीडियो संदेश के माध्यम से एथलीटों को प्रेरित करेंगे।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने बताया कि केन्‍द्रीय खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक वीडियो संदेश के माध्यम से एथलीटों को प्रेरित करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह खेलों का चौथा एडिशन है। केआईयूजी 2023 में 200 विश्वविद्यालयों के करीब 4500 एथलीट भाग ले रहे हैं। खेल पूर्वोत्‍तर के सात राज्यों में खेले जाएंगे और 29 फरवरी को समाप्त होंगे।

पार्श्व गायक और संगीतकार अंगराग महंत को पापोन के नाम से जाना जाता है। वह केआईयूजी 2023-अष्टलक्ष्मी को एक शानदार शुरुआत देंगे। असम की खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गरलोसा ने कहा कि पापोन के शामिल होने से उद्घाटन समारोह में ग्लैमर जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि पापोन भारत के युवा आइकन हैं और गुवाहाटी उन्हें लाइव सुनेगा। हमारे पास भूपेन हजारिका जैसे महानतम संगीतकार हैं लेकिन अच्‍छा संगीत कोई भी पीढ़ी समझ सकती है। हजारिका और पापोन दोनों अपने तरीके से अद्वितीय हैं।

खेलों के भव्य उद्घाटन में लोगों की एंट्री नि:शुल्क हैं। समारोह में एकता, विविधता और खेल भावना के मूल्यों पर प्रकाश डालने वाला एक विषयगत शोकेस भी पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, असम की जीवंत संस्कृति स्वदेशी कलाओं के मनोरम प्रदर्शन के साथ केंद्र में आएगी, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक तन्‍मयता की एक अतिरिक्त परत जुड़ जाएगी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का एक हिस्सा है जिसे 2016 में शुरू किया गया था। खेलो इंडिया मिशन जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और देश भर से युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाता है।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall