Singrauli News: विद्यार्थियों को स्व-गणना के लिए किया प्रेरित, जनगणना जागरूकता अभियान हुआ तेज
Singrauli News: महिला जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व से गांवों का विकास होगा तेज : सम्पत्तिया उइके
Singrauli News: जिले की प्रभारी मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Sidhi News: भुईमाड़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर विशेष जोर
Delhi News: महिला आरक्षण पर भाजपा आक्रोशित: राहुल गांधी के आवास पहुंचीं महिला सांसद; बांसुरी स्वराज
Noida News: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक लाख का इनामी आदित्य आनंद दबोचा गया
Singrauli Robbery Case: सिंगरौली बैंक लूटकांड : फरार बदमाशों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Mp News: 10वीं-12वीं बोर्ड विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, मई में होगी पुनः परीक्षा
Singrauli News: कोतवाली थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में युवक की हत्या, पांच आरोपी हिरासत में
Singrauli News: सरई में गूंजी श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा की महिमा से भक्त हुए भावविभो
Sidhi News: Exam results of C.M.Rise schools as per name
मॉडल एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के परीक्षा परिणाम बेहतर रहे
Sidhi News: सीधी जिले में सी.एम.राईज योजनार्न्तगत 5 विद्यालय, पी.एम.श्री योजनार्न्तगत 5 विद्यालय, 3 माडल स्कूल एवं 3 उत्कृष्ट विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों को शासन द्वारा उच्च कोटि की लायब्रेरी सुविधा, खेल मैदान, सुन्दर एवं आकर्षक परिसर, सुसज्जित प्रयोग शाला, कैरियर काउंसिलिंग, वोकेशनल शिक्षा, उच्च योग्याताधारी एवं प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्त किये गये है। इन विद्यालयों ने वर्ष भर छात्रों के सर्वांगीण विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी है। पढ़ाई का बेहतर माहौल रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल की हाई एवं हायर सेकेएडरी स्कूल वर्ष 2024 में इन विद्यालयों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
पी.एम.श्री विद्यालयों का परीक्षा परिणाम एक नजर में
पी.एम.श्री स्कूल टमसार में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 88 प्रतिशत, पी.एम.श्री स्कूल चैफाल में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 89 प्रतिशत, पी.एम.श्री स्कूल खुटेली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 68 प्रतिशत, पी.एम.श्री स्कूल बागढ में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 72 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 64 प्रतिशत तथा पी.एम.श्री स्कूल टिकरी में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 65 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 56 प्रतिशत रहा।
सी.एम.राईज विद्यालयों का परीक्षा परिणाम एक नजर में
सी.एम.राईज स्कूल सिहावल में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88ः एवं हायर सेकेण्डरी का 85 प्रतिशत, सी.एम.राईज स्कूल कुसमी में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 81 प्रतिशत, सी.एम.राईज स्कूल कन्या सीधी में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 79 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 61 प्रतिशत, सी.एम.राईज स्कूल रामपुरनैकिन में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 87 प्रतिशत तथा सी.एम.राईज स्कूल मझौली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 53 प्रतिशत रहा।
मॉडल स्कूलों का परीक्षा परिणाम एक नजर में
मॉडल स्कूल मझौली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 86 प्रतिशत, मॉडल स्कूल सीधी में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 63 प्रतिशत, मॉडल स्कूल मझौली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का 85 प्रतिशत तथा ग्रामीण ऑचल में स्थित यह विद्यालय अपने नाम के अनुरूप बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किये है। एपीसी रमसा डॉ सुजीत मिश्रा ने बताया कि अगले वर्ष की कार्य योजना में इन विद्यालयों द्वारा शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम दिये जाने की कार्य योजना बनाई गई है।