विराट कोहली ने रचा इतिहास, t20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

Admin Posted on: 2022-11-03 15:58:00 Viewer: 297 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

 विराट कोहली ने रचा इतिहास, t20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने Virat Kohli

विराट कोहली ने रचा इतिहास, t20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

टीम इंडिया के रन मशीन माने जाने वाले विराट कोहली ने t20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। जारी विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक नया मुकाम को हासिल किया है। विराट कोहली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को t20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने का t20 विश्व कप में सर्वाधिक 1016 रन था।

2010 में किया था t20 में डेब्यू

टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने अब तक 113 t20 मुकाबले भारत के लिए खाले हैं। कोहली ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप t20 में 2010 में पदार्पण किया था। हालांकि उनका पहला t20 विश्व कप साल 2012 में था। इस टूर्नामेंट के बाद वो अगले संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 2016 के t20 विश्व कप में उनके नाम दूसरा सर्वाधिक रन था। कोहली को 2014 और 2016 के संस्करण में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। वह दो बार यह खिताब जीतने वाले इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 विश्व कप में सर्वाधिक छह प्लेयर ऑफ द मैच खिताब भी जीते हैं।

विश्व कप का सफर शानदार

2022 t20 विश्व कप अब तक विराट कोहली के लिए शानदार रहा है। 2022 टी20 विश्व कप की शुरुआत कोहली ने 845 रनों के साथ की थी। उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के विरुद्ध दो नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेली। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वह 12 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने तिलकरत्ना दिलशान (897), रोहित शर्मा (904) और क्रिस गेल (965) को पीछे छोड़ा था। बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में वह शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

t20 इंटरनेशनल में भी सर्वाधिक रन

इसके अलावा विराट कोहली के नाम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। वह इस सूची में रोहित, मार्टिन गप्टिल, बाबर आजम और पॉल स्टर्लिंग से आगे हैं। कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 4000 रनों की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस प्रारूप में उनकी औसत 50 से अधिक है।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall