Trending Now

Singrauli News : जेपी निगरी में तंबाखू, गुटखा,बीड़ी,सिगरेट,पान मसाला किया गया प्रतिबंधित

Rama Posted on: 2024-04-13 10:40:00 Viewer: 101 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : जेपी निगरी में तंबाखू, गुटखा,बीड़ी,सिगरेट,पान मसाला किया गया प्रतिबंधित Singrauli News: Tobacco, gutkha, beedi, cigarette, pan masala banned in JP Nigri.

 

Singrauli News :सिंगरौली/जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट द्वारा कम्पनी के अन्दर नशीली पदार्थ पर लगाया प्रतिबंध। गौरतलब है कि प्रायः ऐसा पाया जाता है कि कुछ कर्मचारी/श्रमिक वर्ग कार्यालय परिसर,प्लांट परिसर,प्रसाधन क्षेत्र,फील्ड हॉस्टल,लेबर बैरक एवं अन्य स्थलों में पान, गुटका,पान मसाला,बीड़ी एवं सिगरेट का प्रयोग कर परिसर में गंदगी फैलाते हैं। वहीं गंदगियों से नाना प्रकार की बीमारी फैलती है,तथा इन उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत हानिकारक है। इससे कर्क रोग (कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी होती है,जिसके परिणामस्वरूप आपके परिवार व बच्चों को भी इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते है।इनके उपयोग पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

प्रसाधन क्षेत्र में थूकने से और उत्पादों के पैकेट को बाथरूम,टायलेट में फेंकने से पानी निकासी के पाईप जाम हो जाते हैं। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी डस्टबिन में भी थूकते रहते हैं,उन्हें भी सख्त हिदायत है कि वे इस प्रकार का कृत्य न करें।

कंपनी परिसर में पान, गुटखा एवं तम्बाकू आदि का सेवन/रखना,साथ ही साथ कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर थूकना पूर्णतःप्रतिबंधित किया जाता है।इस आसय से कम्पनी ने एक प्रपत्र जारी किया है जिसका पालन नार्थ करना सभी को अनिवार्य है।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall