Singrauli News: सीधी सिंगरौली सांसद ने नितिन गडकरी से NH-39 को NHAI को हस्तांतरित करने का आग्रह किया
Singrauli News: एनसीएल दुद्धिचुआ परियोजना में तौल-कांटा कांड मामला गरमाया
Singrauli News: परिवार लेकर जा रहे ऑटो चालक से वसूली करता ने की मारपीट, मामला पहुंचा कोतवाली
Singrauli News: रिहंद डैम में केमिकल व राखड़ छोड़े जाने का आरोप, मछलियों की मौत से बढ़ी चिंता
Singrauli News: शासन गाँव में एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
Singrauli News: सरई क्षेत्र के गोरा में प्रारंभ हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक करना होगा काम पूरा
MP Weather : बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,मध्यप्रदेश में पारा 3 डिग्री तक गिरा
BlueBird-6: भारत में लॉन्च की तैयारी में BlueBird-6, इसरो का एलवीएम-3 करेगा प्रक्षेपण
ECI News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा
SBI SO Recruitment 2026: Registration for the posts of Specialist Officer in SBI starts today
जॉब डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 02 दिसंबर से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार एसबीआई में SBI SO के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई ने कुल 996 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 23 दिसंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 मई, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20, 23 और 26 वर्ष व अधिकतम आयु 35 और 42 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव और कौशल भी होना चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
SBI SO Recruitment 2026: ऐसे भरें स्वयं फॉर्म
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार एसबीआई में एसओ के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से भर लें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अब निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।