UPSC CSE Result 2024 Singrauli News: Shakti Dubey topped UPSC,
सिंगरौली के सत्यम शाह ने 624वी रैंक हाशिल की
UPSC CSE Result 2024 Singrauli News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। इस साल कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है।
शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाह मार्गी चिराग (4), आकाश गर्ग (5), कोमल पुनिया (6), आयुषी बंसल (7), राज कृष्ण झा (8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9) और मयंक त्रिपाठी (10) शीर्ष 10 में शामिल हैं। तो वही सिंगरौली जिले के सत्यम शाह ने 624वी रैंक हाशिल की। 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 1,009 उम्मीदवारों को चुना गया है। इसमें 335 सामान्य वर्ग, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC, 87 ST और 45 दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार शामिल हैं। 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी रखा गया है।
यूपीएससी ने 230 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 115 सामान्य, 35 EWS, 59 OBC, 14 SC, 6 ST और 1 PwBD उम्मीदवार शामिल हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को, मुख्य परीक्षा 20-29 सितंबर 2024 को और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुए। कुल 5-6 लाख उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी, जिनमें से 2,845 ने साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई किया।
शक्ति दुबे की उपलब्धि
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यूपीएससी 2024 में टॉप कर इतिहास रचा है। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। शक्ति की सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
सत्यम ने सिंगरौली का बढ़ाया मान
कहते हैं अगर जीवन में हौंसला हो तो कोई भी काम छोटा नहीं होता और कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। बस मन में हौंसला और पढ़ाई की लगन बराबर हो तो कोई भी कार्य किया जा सकता है और यह कर दिखाया है सत्यम शाह ने आल इंडिया इग्जाम में यूपीएससी में 624वीं रैंक हांसिल कर जिले का मान बढ़ाया है। सत्यम शाह के इस उपलब्धि से उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। सत्यम शाह के पिता रमेश शाह एक मध्य वर्गीय परिवार से तालुक रखते हैं और वह एक अधिवक्ता भी हैं और एक बीज भण्डार की दुकान भी चलाते हैं। उनके इस उपलब्धि में माता पिता सहित परिवार के सभी लोग अपने आपको गौरवान्वित कर रहे हैं। सत्यम की शिक्षा दीक्षा कक्षा एक से 10 डीएव्ही स्कूल बैढ़न में शिक्षा प्राप्त की है इसी तरह 11वीं और 12 की शिक्षा डीएव्ही निगाही से प्राप्त की है। इसी तरह हायर एजुकेशन दिल्ली में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। इसके बाद ही बिना किसी कोचिंग के सेल्फ तैयारी में जुटे रहे। उसके साथ पोस्ट ग्रेजुएशन जवाहर लाल यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की। इसी तरह नेट जीआरएफ भी क्वालिफाइ किया है।
सत्यम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। एडवोकेट रमेश कुमार शाह ने कहा उनकी दिली इच्छा थी कि वे सिविल सेवा परीक्षा में जाएं लेकिन किसी कारण बस वे नहीं जा सके, उनके बेटे ने उनकी इस इच्छा को पूरा कर दिखाया। सत्यम कुमार ने बताया कि किसी भी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए माता-पिता का सहयोग और उनका आशीर्वाद बहुत ही जरूरी होता है, वो हमें हर संभव प्राप्त हुआ, जिसका परिणाम है कि आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। सिंगरौली जिले के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपकी इस सफलता पर हमें गर्व है।