Sonbhadra News: राखड़ लदे ट्रेलर का टायर फटा, डिवाइडर पार कर ट्रक

Rama Posted on: 2026-11-28 11:31:00 Viewer: 61 Comments: 0 Country: India City: Sonbhadra

Sonbhadra News: राखड़ लदे ट्रेलर का टायर फटा, डिवाइडर पार कर ट्रक Sonbhadra News: Tire of a trailer loaded with fly ash bursts; truck crosses over the divider

से भिड़ा, सिंगरौली के पप्पू दुबे समेत तीन की जिंदा जलकर मौत
शक्तिनगर-सोनभद्र मार्ग पर भीषण हादसा, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग; दो खलासी गंभीर रूप से झुलसे

Sonbhadra News: सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में सिंगरौली जिले के खजुरी निवासी पप्पू दुबे समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। राखड़ लदे ट्रेलर का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शक्तिनगर से राखड़ लेकर ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। लोहरा विद्युत उपकेंद्र के पास अचानक उसका टायर फट गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में पहुंच गया, जहां सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार पप्पू दुबे दोनों वाहनों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद लगी आग में फंसने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक अभय सहित कुल तीन लोगों की जान चली गई।

वहीं, दूसरे वाहन का चालक समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। दोनों वाहनों के खलासी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। सिंगरौली के खजुरी निवासी पप्पू दुबे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में मातम छा गया।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall