SIngrauli News: Pragya Jaiswal of Singrauli topped the state, made the district proud
एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल को 500 में से 500 नंबर मिले , तो वही सिंगरौली के अनुराग साहू ने 500 में से 496 अंक हासिल किया
SIngrauli News: एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. सिंगरौली जिले की ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल निवास की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल के ही छात्र अनुराग कुमार साहू का 11वां स्थान है। छात्र-छात्राओं इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है।
बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर निवास गांव में संचालित ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल की दसवीं की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल पिता विनय कुमार जायसवाल ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। जबकि इसी स्कूल के एक छात्र अनुराग कुमार साहू पिता सुरेश कुमार साहू 11 वां स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। प्रज्ञा जायसवाल 500 पूर्णांक में 500 नंबर मिले है, जबकि अनुराग कुमार साहू को 496 नंबर प्राप्त हुए हैं।
बच्चों की उपलब्धि पर माता-पिता के साथ स्कूल संचालक ने सिंगरौली जिले को पूरे मध्य प्रदेश को गौरवांवित किया हैं। वही दोनों छात्र-छात्राओं को लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी पढ़ाई के साथ साथ लगातार उनका उत्साहवर्धन किया। प्रज्ञा का एक छोटा भाई प्रभात जायसवाल है, जो सैनिक स्कूल रीवा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है।
अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए प्रज्ञा ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने अपने सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित अपने माता-पिता को दिया है। छात्रों के इस उपलब्धि को स्कूल संचालक ने स्कूल स्टाफ की शिक्षण शैली और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत के साथ घर के पढ़ाई वाले माहौल को माना है।
सोचा था टॉप करूंगी, सपना हुआ साकार
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह एमपी बोर्ड के 10वीं 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए. सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के बाद ईटीवी भारत से खास बातचीत की. प्रज्ञा जायसवाल ने कहा "उसे मेरिट लिस्ट में आने का पूरा भरोसा था लेकिन मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल होगा, ये थोड़ा असंभव लगता था. हालांकि उसका सपना था कि वह मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल करे." 10वीं में शानदार सफलता हासिल करने के बाद आगे के लक्ष्य के बारे में प्रज्ञा ने बताया "उसका सपना वैज्ञानिक बनना है. वह सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में जाना चाहती हैं."
माता-पिता शिक्षक, उन्हीं से मिली प्रेरणा
बता दें कि प्रज्ञा जायसवाल के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. प्रज्ञा का कहना है "उन्हें अपने पैरेंट्स से काफी प्रेरणा मिलती है." बता दें कि प्रज्ञा का जन्म सिंगरौली जिले के निगरी गांव में हुआ. प्रज्ञा के पिता विनय जायसवाल ने बताया "हमने प्रज्ञा को यही सिखाया कि मन लगाकर पढ़ाई करो, नंबर कितने आएंगे, इस बारे में मत सोचो. प्रज्ञा शुरू से पेंटिंग में रुचि रखती है. इसके साथ वह पढ़ाई पूरी करने के बाद अंतरिक्ष पर जाना चाहती है. ये उसका सबसे बड़ा सपना है."