Singrauli News: Inspire farmers to adopt modern technology to double their income: Shri Shukla
कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता मे कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा में वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में कृषि वैज्ञानिक जय सिंह के द्वारा समिति के सदस्यो का स्वागत करते हुयें पूर्व बैठक के दौरान लिए गए निणर्य के पालन प्रतिवेदन के संबंध में अवगत कराया गया।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिए कि पूर्व बैठक के दौरान लिए गए निणर्यो का शत प्रतिशत पालन करे। तथा किसानो की आय को दोगुनी करने के लिए आधुनिक तकनीकी का प्रचार प्रसार कर किसानो को प्रेरित करे। साथ ही किसानो की समस्याओं का समय पर निराकरण करे। एवं उन्हे गुणवत्त युक्त प्रमाणित बीजो के संबंध में अवगत कराये। उन्होने कहा कि कृषि के साथ साथ उद्यानिकी फसलो को बढ़ावा देने के लिए किसानो को प्रेरित करे। ताकि कृषि लाभ का धंधा बन सके। बैठक के पश्चात कलेक्टर सहित उपस्थित अधिकारियो समिति के सदस्यो के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र देवसर के परिसर में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया गया।
बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, उपसंचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, कृषि वैज्ञानिक अखिलेश सिंह चौबे, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सिंह सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।