Trending Now

Singrauli News : कांग्रेस के सीधी लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल का ज़िले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य

Rama Posted on: 2024-03-18 10:44:00 Viewer: 352 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Singrauli News : कांग्रेस के सीधी लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल का ज़िले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य Singrauli News: Congress's direct Lok Sabha candidate Kamleshwar Patel got a grand welcome on his first arrival in the district.

Singrauli News : जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में कांग्रेस के सीधी सिंगरौली के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री सी डब्ल्यू सी सदस्य कमलेश्वर पटेल के प्रथम आगमन पर किया भव्य स्वागत तदुपरांत हुई चुनावी तैयारी बैठक l लोकसभा प्रत्याशी कलेश्वर पटेल एवं शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने अपने टीम के साथ बड़े ही उत्साहित भाव से स्थानीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं अन्य सहयोगी संगठनों के प्रमुख एवं कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक और हुई चुनावी रणनीति पर चर्चा l

विधानसभा 80 सिंगरौली में स्थानीय स्तर पर इंडिया एलाइंस के कार्यकर्ताओं में दिखा बड़ा उत्साह सभी भाजपा के जनविरोधी नीतियों से परेशान गठबंधन के साथ चुनाव लडने के लिए कमर कस कर हुए तैयार l जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर कार्यालय बिलौंजी में 17 मार्च 2024 को कांग्रेस के सीधी सिंगरौली लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री सर्वहारा वर्ग के नेता कलेश्वर पटेल के प्रथम आगमन पर शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल जी की अध्यक्षता एवं ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के गरिमामई उपस्थिति में किया गया भव्य स्वागत सम्मान तदुपरान्त हुई संगठनात्मक चुनावी तैयारी बैठक l

उक्त अवसर पर श्री पटेल द्वारा समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ता को एकजुट होकर भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ चुनाव लडने के लिए प्रेरित करते हुए कहा गया की हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी द्वारा लगातार भाजपा की मोदी सरकार के अन्याय, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जो भारत जोड़ो यात्रा,भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से लड़ाइयां लड़ी जा रही है जिसके चलते पूरे देश में आज इंडिया गठबंधन के साथ माहौल बन गया है आप सभी प्रत्याशी बनकर स्थानीय मुद्दों, भाजपा के काला शासन को उजागर करते हुए चुनाव मैदान में उतर जाए अपने पोलिंगो की जिम्मेदारी लेकर पोलिंग जिताकर दे देश में सरकार बनाना तय है l

इसी दौरान शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल द्वारा लोकसभा प्रत्याशी सहित आए हुए समस्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए चुनावी रणनीति पर अपना सुझाव दिया गया साथ ही जिले के 51 पदाधिकारियों को मंडल वाइज जिम्मेदारी देते हुए लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को सूची की एक कापी सौंपी गई और विधान सभा 80 सिंगरौली के समस्त उपस्थित जिला, ब्लाक, मंडल, सेक्टर, अनुसांगिक संगठन एवं पोलिंग बूथ स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अपने अपने पोलिंगों पर प्रत्येक घर कांग्रेस के नीतियों को लेकर जाने भाजपा के झूठ फरेब को उजागर करने एवं स्थानीय मुद्दों के साथ जैसे स्थानीय चुनाव नगर निगम एवं पंचायत का होता है उस स्तर से चुनाव लडने के लिए कमर कसकर चुनाव मैदान में उतर जाने को कहा गया l

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall