Singrauli News: सीतूलखुर्द में आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का कलेक्टर ने

Rama Posted on: 2026-11-28 11:31:00 Viewer: 66 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सीतूलखुर्द में आंगनवाड़ी केंद्र और स्कूल का कलेक्टर ने Singrauli News: Collector [visited/inspected] the Anganwadi center and school in Seetulkhurd

किया निरीक्षण, स्मार्ट क्लास अनिवार्य करने के निर्देश
प्रतिदिन एक घंटे स्मार्ट क्लास लगाने के निर्देश, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और पोषण व्यवस्था पर दिया ध्यान

Singrauli News: सिंगरौली। जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिंदूल में आयोजित शिविर में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अंकित अस्थाना ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीतूलखुर्द का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, बेहतर पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से संचालित हों और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसकी नियमित समीक्षा जिला कार्यक्रम अधिकारी करें। उन्होंने केंद्रों एवं विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता और पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने को कहा।

विद्यालय की रसोई का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन तैयार कराने तथा स्व-सहायता समूह को भोजन बनाने में अनिवार्य रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग करने के निर्देश दिए।

विद्यालय में स्मार्ट क्लास का अवलोकन करते हुए उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे का स्मार्ट क्लास सत्र अनिवार्य रूप से संचालित करने को कहा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की बाउंड्रीवॉल की ऊंचाई बढ़ाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall