Trending Now

Singrauli News : भारत पर्व में बुंदेली गीतों और गुदुम बाजा की रही धूम

Rama Posted on: 2024-01-27 10:29:00 Viewer: 199 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News : भारत पर्व में बुंदेली गीतों और गुदुम बाजा की रही धूम Singrauli News: Bundeli songs and Gudum Baja celebrated in Bharat Parv.

 

Singrauli News : गणतंत्र दिवस की संध्या पर अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में भारत पर्व का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक सिंगरौली राम निवास शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्रीमती सिंह सहित जन प्रतिनिधि्ियो द्वारा भारत पर्व में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया। समारोह में छतरपुर के प्रशिद्ध लोक कलाकार बंन्द्री प्रसाद खरे द्वारा बुदेली लोकगीतो की प्रस्तुति दी। देशभक्ति और माटी की सुगंध में रचे बसे गीतों का आमजनता ने पूरा आनंद लिया। भारत पर्व में डडोरी के कलाकार श्री लेखपाल धुर्वे और उनके साथी मोहक लोकनृत्य एवं गुदुम बाजा की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डये, प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, कलेक्टर अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश अपर कलेक्टर अरविंद झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, संजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, भाजपा जिलाअध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, वरिष्ट समाजसेवी सुन्दर शाह, आशा यादव, सरोज शाह, नगर निगम के पार्षद संतोष शाह, राम नरेश शाह, आशीष बैस, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते ,कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, राजस्व अधिकारी आरपी बैस, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैढ़न अशोक मिश्रा, सहकारित अधिकारी पी.के मिश्रा, जनजाति कार्य विभाग संजय खेडकर सहित अधिकारी कर्मचारी, आम जन उपस्थित रहे।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall