Singrauli News: As soon as the observer reached Singrauli, there was a ruckus in the Congress party, many contenders for the post of district president
जिला महामंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पर साध रहे निशाना
Singrauli News: सिंगरौली। जिलाध्यक्ष चयन के लिए ऑब्जर्वर पहुंचे हुये हैं। जहां शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। वही जिलाध्यक्षों का तलाश शुरू होते ही पार्टी में घमासान शुरू है। एक जिला महामंत्री ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साध रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के केन्द्र एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व जिलाध्यक्षों के चयन के लिए ऑब्जर्वरों एवं जिला प्रभारियों को दायित्व सौपते हुये संबंधित जिले में रवाना किया है। जहां जिले में एआईसीसी ऑब्जर्वर सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का और म.प्र. कांग्रेस कमेटी सांसद ओमकार मरकाम और संगठन प्रभारी कविता पाण्डेय सिंगरौली पहुंचे हुये हैं।
कल चितरंगी आज दूसरे दिन देवसर मुख्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने तथा योग्य जिलाध्यक्ष का चयन करने के लिए चर्चाएं की गई। जिलाध्यक्ष के चयन के लिए शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बनाये गये गाईड लाईन से भी अवगत कराया गया और बताया गया कि गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन भी करना है। इधर जिले में कांग्रेस पार्टी के ऑब्जर्वर पहुंचते ही शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारों के लिए लम्बी फेहरिस्त पहुंचने लगी है। इसमें वर्तमान के साथ-साथ पूर्व जिलाध्यक्ष व संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। दोनों जगह दावेदारों की संख्या करीब दो दर्जन से अधिक बताई जा रही है। हालांकि जिलाध्यक्ष के दावेदारों के आवेदनों को लेकर ऑब्जर्वर विभिन्न स्त्रोंतों के माध्यम से फीडबैक ले रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं का भी नब्ज टटोलते हुये बातचीत भी की जा रही है। उधर जिलाध्यक्ष ग्रामीण के प्रमुख दावेदारों में से एक जिला महामंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से एआईसीसी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल पर निशाना साधते हुये तीखा हमला किया है।
बालमुकुन्द्र सिंह परिहार ने कहा है कि अशोक सिंह पैगाम पर भी निशाना साधा है और कहा है कि वे 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये और उन्हें जिलाध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही हैं। अशोक सिंह पैगाम के सहयोगी कौन है, जनता जानती है। कांग्रेस नेता के सोशल मीडिया में इस पोस्ट से कांग्रेस पार्टी में घमासान मच गया है। उनके समर्थन में कई कांग्रेसी नेता भी पोस्ट कर रहे हैं।
पार्टी में गुटबाजी, हार के बाद मिल रही हार
कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। यह बात किसी से छिपी नही है। सिंगरौली में भी कांग्रेस गुटबाजी कर शिकार हैं। सिंगरौली एवं देवसर विधानसभा पिछले चार पंचवर्षीय से कांग्रेस पार्टी को हार पर हार मिल रही है। वही 2008 के बाद नगर निगम में भी कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटका लग रहा है। यही हाल लोकसभा का है। कांग्रेस पार्टी को पिछले कई चुनाव से हार मिल रही है। सिर्फ इन्हें बताने के लिए जिला पंचायत है। जहां कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। पिछले दो दशक से कांग्रेस पार्टी का सिंगरौली में ग्राफ गिरा है। वही भाजपा मजबूत हुई है। इसको नकारा नही जा सकता । चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी का ग्राफ गिराने में कुछ नेताओं की भूमिका अहम है।
कांग्रेस के इन दावेदारों ने दिया है आवेदन
रायसुमारी करने आये ऑब्जर्वरों के यहां शहर जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री अमित द्विवेदी, वरिष्ठ नेता रामशिरोमणि शाहवाल, पार्षद शेखर सिंह, भास्कर मिश्रा, सूर्य कुमार दुबे सूर्या, रूपेश चन्द्र पाण्डेय, लखनलाल शाह, सुदामा कुशवाहा, प्रवीण सिंह, मिनाज खान, संगीता सिंह गोड़ के अलावा ग्रामीण में वर्तमान जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, पूर्व सांसद मानिक सिंह, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोमदेव ब्रम्ह, जिला महामंत्री देवेन्द्र पाठक, बालमुकुन्द सिंह परिहार, सीपी शुक्ला, अनिल सिंह चंदेल, अशोक सिंह पैगाम समेत अन्य कई दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिया है। अब इन्हीं में से 6-6 दावेदारों का पैनल तैयार कर शीर्ष नेतृत्व के यहां भेजा जाएगा।