Institute of Aerospace Medicine Hosts 65th ISAM Annual Conference in Bengaluru
India champions, Sri Lanka runners-up as Odisha CM Mohan
At minus 2.4 deg C, Srinagar records coldest night of season
Commerce Ministry holds workshops in Rajasthan, Uttarakhand to promote export opportunities under FT
Virtual Bharat showcases India’s diverse storytelling traditions at IFFI 2026
President Murmu to visit Mizoram, Nagaland; attend varsity convocation and Hornbill Festival
PM Modi Shares Devotional Chant to Lord Murugan Amid Thiruparankundram Deepam Row
Sidhi News: बाल विवाह और नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक, कानून और अधिकारों की दी जानकारी
Singrauli News: एनसीएल की जेसीसी बैठक में कर्मचारी हित, सुरक्षा और उत्पादन लक्ष्यों पर मंथन
Singrauli News: सिंगरौली एसपी षियाज के.एम. को मिला प्रतिष्ठित ‘डीजी डिस्क’ सम्मान
Singrauli News: Administration takes a strict stance against the arbitrary conduct of coal-transport vehicles; action to be taken against overspeeding and driving under the influence.
मोरवा एसडीओपी ने ट्रांसपोर्टरों और खदान प्रबंधन के साथ की बैठक, लापरवाह चालकों का लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी
Singrauli News: सिंगरौली। कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों की लापरवाही और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए हैं। कलेक्टर अंकित अस्थाना एवं पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देश पर शुक्रवार शाम मोरवा एसडीओपी अमित कुमार ने थाना परिसर में ट्रांसपोर्टरों, ओबी कंपनियों के प्रतिनिधियों और खदान प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहनों से लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। चालकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नियमित हेल्थ कैंप लगाने का सुझाव भी दिया गया।
पार्किंग की व्यवस्था नहीं, रेलवे स्टेशन के पास जाम
बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने भारी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल नहीं होने की समस्या उठाई। उनका कहना था कि प्रशासन को उपयुक्त स्थान चिह्नित करना चाहिए, ताकि वाहन सड़क किनारे खड़े न हों और यातायात बाधित न हो।
ट्रांसपोर्टरों ने एनसीएल की खदानों और कांटा बैरियर पर चालकों के लिए पेयजल, शौचालय एवं भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि 12 घंटे तक वाहन चलाने वाले चालकों को भोजन के लिए रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ढाबों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में भारी वाहनों की पार्किंग से वहां जाम की स्थिति बनती है।
रेलवे स्टेशन के समीप शासकीय भूमि पर बनी दुकानों के अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि दुकानों को पीछे हटाने से यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
एस्सार-हिंडाल्को के कन्वॉय मॉडल पर चर्चा
बैठक में अडानी पावर और हिंडाल्को में संचालित भारी वाहनों की कन्वॉय व्यवस्था को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने पर चर्चा हुई। एसडीओपी अमित कुमार ने कहा कि भारी वाहनों के संचालन में अनुशासन और गति नियंत्रण से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सकती है।
दुर्घटना पर वाहन मालिकों की भी तय होगी जवाबदेही
एसडीओपी ने ट्रांसपोर्टरों को स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों की भी जवाबदेही है। चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण दुर्घटना होने पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। बार-बार लापरवाही सामने आने पर संबंधित चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
बैठक का उद्देश्य पुलिस, प्रशासन, ट्रांसपोर्टरों और खदान प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित कर भारी वाहनों के सुरक्षित संचालन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।