Trending Now

Singrauli News: आदर्श ग्राम पंचायत रजनिया में 260 बोरी का किया गया बंधान कार्य

Rama Posted on: 2025-06-16 11:15:00 Viewer: 28 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: आदर्श ग्राम पंचायत रजनिया में 260 बोरी का किया गया बंधान कार्य Singrauli News: 260 sacks of binding work done in Aadarsh ??Gram Panchayat Rajnia

बूंद बूंद जल का संचय करने हेतु दायित्व निभाएं ग्रामवासी: कार्यक्रम समन्वयक

Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अध्यक्ष डॉ मोहन यादव पदेन मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।जल गंगा अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है।जल संचयन संरचनाओं जिनमें तालाब,बावड़ियों,नदियों,की साफ-सफाई कर उसको स्वरूप दिया जा रहा है इसके साथ ही आम लोगों को रुप वाटर हार्वेस्टिंग, हैंड पम्पो के समीप सोकपीट आदि का निर्माण करनें हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में व जन अभियान परिषद जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।जिसको दृष्टिगत रखते हुए 10 जून 2025 को देवसर विकास खण्ड अन्तर्गत आदर्श ग्राम पंचायत रजनिया में जल संरक्षण हेतु कदास नदी मे बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू,रोजगार सहायक संतोष पठारी,शिवरतन साहू,रेवती सिंह,खुशबू सिंह,लालमन सिंह सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall