Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Rewa News: For the first time, a 72-seater aircraft landed at Rewa Airport.
दिल्ली और इंदौर के लिए शुरू होंगी नियमित फ्लाइटें, सफल ट्रायल के बाद नवंबर से नियमित उड़ानें शुरू होंगी
Rewa News: रीवा एयरपोर्ट अब इतिहास रचने जा रहा है। मंगलवार को यहां पहली बार 72 सीटर विमान की लैंडिंग होगी। यह सिर्फ एक ट्रायल नहीं बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास का प्रतीक है। अब तक रीवा एयरपोर्ट से केवल 6 और 12 सीटर विमान ही उड़ान भरते थे, लेकिन अब विंध्यवासियों के सपनों को नई ऊंचाई मिलने वाली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, रीवा एयरपोर्ट पर यह ट्रायल उड़ान एलायंस एयरलाइंस द्वारा की जा रही है। अगर यह ट्रायल सफल होता है, तो नवंबर 2025 से 72 सीटर विमान की नियमित उड़ानें शुरू की जाएंगी। यह उड़ानें शुरुआत में प्रयागराज होकर दिल्ली तक चलेंगी और सप्ताह में चार दिन संचालित होंगी।
आप को बता दे रीवा एयरपोर्ट का शुभारंभ 16 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। इसके बाद से एयरपोर्ट में लगातार अपग्रेडेशन कार्य चल रहे हैं। रनवे को ATR-72 जैसे बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार किया गया है और टर्मिनल को यात्रियों की सुविधा के अनुसार आधुनिक रूप दिया गया है।
रनवे और सुविधाओं की जांच पूरी, टिकट बुकिंग जल्द शुरू
रीवा एयरपोर्ट पर रनवे, एप्रन और टर्मिनल की जांच पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से अनुमति मिलते ही टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, नवंबर में एलायंस एयर अपनी सेवाएं शुरू करेगी, जबकि इंडिगो जनवरी 2026 से उड़ान भरने की तैयारी में है।
विंध्य का लाल उड़ाएगा विमान
इस ऐतिहासिक ट्रायल को और खास बना रहे हैं रीवा के ही लाल कैप्टन राघव मिश्रा, जो इस उड़ान में प्रमुख समन्वयक (ऑपरेशंस एंड ट्रेनिंग) रहेंगे। वहीं, कप्तान क्षितिज गुप्ता इस विमान के प्रमुख परिचालक होंगे। दोनों पायलट्स एलायंस एयर के अनुभवी फ्लाइट कमांडर्स हैं। रीवा के आसमान में अपने ही शहर का लाल विमान उड़ाएगा, यह बात लोगों के दिलों को छू रही है। कैप्टन राघव मिश्रा रीवा के ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद 2014 में जॉर्डन में पायलट ट्रेनिंग पूरी की। वर्तमान में वे एलायंस एयर में सीनियर ऑपरेशंस कोऑर्डिनेटर के पद पर हैं। उनके अनुसार, “यह मेरे लिए गौरव की उड़ान है, क्योंकि मैं अपने शहर से पहली बार 72 सीटर विमान को उड़ते देखूंगा।”
दो एयरलाइंस शुरू करेंगी रीवा से उड़ानें
रीवा एयरपोर्ट से दो प्रमुख एयरलाइंस उड़ानें शुरू करने जा रही हैं — 1) एलायंस एयर नवंबर 2025 से 72 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। 2) इंडिगो एयरलाइंस जनवरी 2026 से अपनी उड़ानें प्रारंभ करेगी। दोनों कंपनियां अलग-अलग रूट्स पर विमान सेवाएं देंगी। एक विमान दिल्ली रूट पर संचालित होगा, जबकि दूसरा इंदौर और मुंबई रूट पर सेवाएं देगा।
व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ
रीवा एयरपोर्ट से 72 सीटर विमानों की शुरुआत से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और मेडिकल सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। अब लोग चंद घंटों में दिल्ली, इंदौर या मुंबई पहुंच सकेंगे। रीवा और विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे केओलारी जलप्रपात, गोविंदगढ़ किला और सफेद बाघ अभयारण्य तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
ट्रायल प्रक्रिया और DGCA अनुमोदन, रीवा से दिल्ली और इंदौर की दूरी घटेगी
किसी भी एयरपोर्ट पर नई फ्लाइट शुरू करने से पहले लैंडिंग ट्रायल किया जाता है। इस ट्रायल में विमान की सुरक्षा, रनवे की लंबाई, हवा की दिशा और एयरपोर्ट की तकनीकी क्षमताओं की जांच होती है। रीवा एयरपोर्ट ने इन सभी मानकों पर सफलता हासिल की है। अब DGCA से अनुमति मिलते ही शेड्यूल जारी किया जाएगा और टिकट बुकिंग खुलेगी। अब रीवा से दिल्ली या इंदौर की यात्रा में लोगों को लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। जहां सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 12-14 घंटे लगते हैं, वहीं अब सिर्फ डेढ़ से दो घंटे में यह सफर पूरा हो सकेगा। इसी तरह इंदौर जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
इंडिगो ने भी 72 सीटर विमान रीवा से उड़ाने का वादा किया
हाल ही में हुए रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में इंडिगो एयरलाइंस ने भी रीवा से 72 सीटर विमान चलाने की हामी भरी थी। अगर इंडिगो अपने वादे पर कायम रहती है, तो जनवरी 2026 से रीवा-इंदौर रूट पर उड़ानें शुरू होंगी। रीवा एयरपोर्ट पर ट्रायल की खबर से पूरे शहर में खुशी की लहर है। अधिकारियों ने कहा कि “यह सिर्फ एक विमान की लैंडिंग नहीं, बल्कि विंध्य के विकास की उड़ान है।” स्थानीय नागरिक भी इसे रीवा के लिए ‘नया मील का पत्थर’ मान रहे हैं। विंध्यवासियों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। रीवा से देश के बड़े शहरों के लिए हवाई सफर शुरू होना न सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक विकास में भी तेजी लाएगा। यह ट्रायल दिन रीवा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।