Singrauli News: 7 से 9 अक्टूबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का
Singrauli News: जनगणना 2027: द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो द
Singrauli News: सेवा ज्योति यात्रा लेकर देवसर के लिए रवाना हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम
Nepal sees heavy rain in parts, flash flood risk rises in west
Singrauli News: वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में गडरिया स्कूल में प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई
Singrauli News: जिला अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था पर सवाल, जरूरी
PM Modi to inaugurate 10th India Mobile Congress in New Delhi tomorrow
Singrauli News: ग्रामीणों के विरोध के बीच सरई ग्राम कोयला साइडिंग को संचालन की मंजूरी
Singrauli News: हाईकोर्ट ने पटवारी सेवा समाप्ति मामले में शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब
Devariya News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड
Now homestay in Mada will attract tourists in Singrauli
जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण पर्यटन और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई उड़ान
Singrauli News: सिंगरौली जिला अब पर्यटकों को लुभाने के लिए होम स्टे का निर्माण करा लिया गया है और जल्द ही यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल अभी 30 में से 20 लगभग कंप्लीट होने की कगार पर है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माड़ा क्षेत्र में शुरू हुई होम स्टे निर्माण योजना अब साकार होने लगी है। स्वीकृत 30 होम स्टे में से अब तक 20 का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। होम स्टे संचालिका संबंधित स्व सहायता समूह की महिलाएं होम स्टे को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। उधर जिला पंचायत सीईओ पर्यटकों को आकर्षित करने की कवायद में जुट गये हैं। वह सिंगरौली जिले से जुड़े ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर पुस्तिका छपवाने के साथ ही उसे पर्यटन विभाग तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। गौरतलब है होम स्टे योजना ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी एक महत्वपूर्ण जरिया नेंगे। स्व-सहायता समूह की महिलाएं इन होम स्टे का संचालन करेंगी और पर्यटकों को स्थानीय व्यंजनों के साथ ग्रामीण जीवन का वास्तविक अनुभव प्रदान करेंगी।
प्रशासन की अच्छी पहल
इस परियोजना को सफल बनाने में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। माड़ा में अब न सिर्फ एक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा, बल्कि यह ग्रामीण सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसरों का भी प्रतीक बन पायेगा। यह योजना सिंगरौली की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के मामले में मील का पत्थर साबित होने वाले होम स्टे का कार्य शीघ्र पूरा कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
प्राकृतिक सुंदरता का लेंगें पर्यटक आनंद
माड़ा में बनाए जा रहे होम स्टे पर्यटकों को ठहरने के लिए एक अनोखा स्थान प्रदान करेंगे। यहां आने वाले पर्यटकों को न केवल प्राकृतिक सुंदरता का आनंद मिलेगा, बल्कि उन्हें ग्रामीण जीवन का भी सजीव अनुभव प्राप्त होगा। होम स्टे में हल, आटा पीसने की चक्की, पानी भरने का मटका, कुएं से पानी निकालने की डोरी व बाल्टी, घराड़ी आदि रखे जाएंगे ताकि पर्यटक गांव के पुराने लोगों की जीवन शैली के बारे में जान सकें। शहर की भीड़भाड़ और तनाव से दूर यहां उन्हें गांव के शांत वातावरण और जीवनशैली से जुड़ने का मौका मिलेगा। ग्रामीण परिवेश उनकी यात्रा को यादगार बनाएगा।
पर्यटकों को मिलेगा स्थानीय व्यंजनों का स्वाद
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित इन होम स्टे में ठहरने वाले पर्यटकों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। इन समूहों की महिलाएं पर्यटकों के लिए पारंपरिक भोजन की व्यवस्था करेंगी। जिससे पर्यटकों को यहां के पकवानों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। यह न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय खाद्य संस्कृति को भी बढ़ावा देगा। माड़ा पर्यटन स्थल पर होम स्टे की इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने कौशल को निखारने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का अवसर मिलेगा। होम स्टे और खानपान सेवाओं के माध्यम से इन महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। इस प्रकार यह पहल उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की ओर प्रेरित करेगी।