Singrauli News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, महिला और पुरुष की मौत, तीन गंभीर
Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: सिंगरौली मेडिकल कॉलेज अस्पताल की क्षमता बढ़ी, अब 605 बिस्तरों का होगा अस्पताल
Singrauli News: संजय कुमार मिश्रा ने एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला
Singrauli News: देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 67 से अधिक वाहनों पर चालान
Bay of Bengal System Likely to Intensify into Cyclonic Storm by October 26: IMD
Big Boost to Healthcare in Delhi: RML Hospital’s 666-Bed Super Speciality Block Gets Fire Safety Cle
India, Uzbekistan Reaffirm Commitment to Strengthen Counter-Terrorism Cooperation
19th Urban Mobility India Conference and Exhibition Inaugurated in Bhubaneswar
Maharashtra News: Heavy rain wreaked havoc in Mumbai, Maharashtra, schools and colleges closed
Maharastra News : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (26 सितंबर) के लिए मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) प्रशासन ने मुंबई के लोगों से आग्रह किया कि वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। बता दें कि मुंबई में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश की वजह से मुंबई में जगह-जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
कल भारी बारिश के कारण मुंबई शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने बीएमसी मशीनरी को अलर्ट किया। भूषण गगरानी शहर में बारिश की स्थिति का जायजा लेने के लिए रात को कंट्रोल रूम में मौजूद रहे।
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 26 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। बीएमसी प्रशासन ने एक्स पर मुंबई के लोगों से अनुरोध किया वे केवल आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “IMD ने 26 सितंबर की सुबह तक मुंबई और उपनगरों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी मुंबई के लोगों से अनुरोध है कि जब तक बहुत ज़रूरी न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति में 100 नंबर डायल करें।”
मुंबई में कल शाम से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही,जिसका असर लोकल ट्रेनों,बेस्ट की बसों और विमान सेवाओं पर पड़ा। पश्चिम रेलवे पर देर रात में होने वाले ब्लॉक के कारण पहले से ही ट्रेनें देरी से चल रहीं थीं। इसी बीच देर शाम मध्य रेलवे पर ट्रेनें रुक गईं। रात 8:30 बजे कुर्ला स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया था। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
महाराष्ट्र में मुंबई में भारी बारिश पर आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले ने कहा कि कल दोपहर तक मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट था। मानसून की तीव्रता को देखते हुए हमने आज सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया था। आज हमने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया है, कल से ग्रीन और येलो अलर्ट रहेगा। आने वाले 4-5 दिनों में मानसून का असर कम हो जाएगा। पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।