Sidhi News: सीधी में कार्बाइड गन के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध
Singrauli News: सिंगरौली मेडिकल कॉलेज अस्पताल की क्षमता बढ़ी, अब 605 बिस्तरों का होगा अस्पताल
Singrauli News: संजय कुमार मिश्रा ने एनसीएल के निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार संभाला
Singrauli News: देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
Singrauli News: सिंगरौली में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 67 से अधिक वाहनों पर चालान
Bay of Bengal System Likely to Intensify into Cyclonic Storm by October 26: IMD
Big Boost to Healthcare in Delhi: RML Hospital’s 666-Bed Super Speciality Block Gets Fire Safety Cle
India, Uzbekistan Reaffirm Commitment to Strengthen Counter-Terrorism Cooperation
19th Urban Mobility India Conference and Exhibition Inaugurated in Bhubaneswar
8th All India Conference of GRP Chiefs Focuses on Intelligence-Led Policing, Railway Security
A railway worker died after getting stuck between the engine and bogie during train setting at Barauni Junction
Bihar News: बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन सेटिंग करते समय रेल कर्मी अमर कुमार की इंजन और बोगी के बीच दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और करीब दो घंटे तक मृतक का शव बोगी में फंसा रहा। बड़ी मशक्कत के बाद शव को बोगी से निकाला गया, लेकिन इस घटना से मृतक के परिजनों में गहरा शोक छा गया है।
अचानक पीछे बढ़ गया इंजन
जानकारी के अनुसार, 15204 डाउन बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस जब बरौनी जंक्शन पर पहुंची तो सेटिंग स्टाफ ने पहले इंजन को ट्रेन से अलग किया। फिर ईंधन भरवाने के लिए भेजा गया। वापस आने पर जब इंजन ट्रेन की बोगियों से जोड़ने के लिए लाया गया। तब ट्रेन की कपलिंग (जो इंजन को बोगी से जोड़ती है) को सेट करने के दौरान अमर कुमार इस प्रक्रिया में संलग्न थे। अचानक इंजन पीछे की ओर बढ़ गया और कपलिंग जोड़ने के प्रयास में अमर कुमार इंजन और बोगी के बीच दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
लापरवाही और स्टाफ की कमी पर कर्मचारियों ने जताई आपत्ति
इस हादसे के बाद रेल कर्मचारियों ने नाराजगी जताई और रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि ट्रेन सेटिंग में चार लोगों की आवश्यकता होती है, लेकिन मौके पर केवल एक ही कर्मचारी अमर कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई थी। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि इस प्रकार के हादसों से बचने के लिए रेल प्रशासन को स्टाफ की कमी पूरी करनी चाहिए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए।
परिवार में मचा कोहराम, मुआवजे की मांग
अमर कुमार की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके परिवार के लोग प्लेटफॉर्म पर आकर रोने-बिलखने लगे। अमर को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी, क्योंकि उनके पिता भी रेलवे में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद अमर को यह नौकरी मिली थी। रेलवे कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजे और एक स्थायी नौकरी देने की मांग की है।