Trending Now

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार पुलिस होम गार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती

Rama Posted on: 2025-03-24 12:39:00 Viewer: 141 Comments: 0 Country: India City: Patna

Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार पुलिस होम गार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती Bihar Home Guard Recruitment 2025: Recruitment for 15 thousand posts of Bihar Police Home Guard

का एलान 27 मार्च से आवेदन होंगे स्टार्ट

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में पुलिस होम गार्ड के 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। महानिदेशक सह समादेष्टा कार्यालय की ओर से राज्य के 33 जनपदों में होम गार्ड की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से स्टार्ट कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होते ही इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2025 तय की गई है।

पात्रता एवं मापदंड
बिहार पुलिस होम गार्ड पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का क्लास 10th/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योग्यता की विस्तृत डिटेल जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ जारी की जाएगी।

जिलों के अनुसार पदों की संख्या
विभाग की ओर से यह भर्तियां राज्य के 33 जिलों में की जाएंगी। पदों की संख्या 15000 है। जिलेवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है -
पटना: 1479 पद
नालन्दा: 812 पद
भोजपुर: 511 पद
रोहतास: 559 पद
बक्सर: 312 पद
कैमूर/भभुआ: 241 पद
गया: 909 पद
नवादा: 361 पद
जहानाबाज: 317 पद
औरंगाबाद: 217 पद
मुजफ्फरनगर: 296 पद
सीतामढी: 439 पद
शिवहरी: 78 पद
छपरा: 690 पद
सिवान: 231 पद
गोपालगंज: 395 पद
मोतिहारी: 474 पद
बेतिया: 311 पद
दरभंगा: 741 पद
समस्तीपुर: 731 पद
मधुबनी: 607 पद
पूर्णियां: 280 पद
कटिहार: 484 पद
अररिया: 122 पद
किशनगंज: 280 पद
सहरसा: 74 पद
सुपौल: 144 पद
मधेपुरा: 193 पद
भागलपुर: 666 पद
बांका: 294
मुंगेर: 171 पद
जमुई: 257 पद
लखीसराय: 123 पद
शेखपुरा: 192 पद
खगड़िया: 111 पद
बेगूसराय: 422 पद

चयन प्रक्रिया
बिहार होम गार्ड पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। फिजिकल के दौरान दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक आदि प्रक्रियाओं में भाग लेना होगा। सभी चरणों में सफल होने पर विभाग की ओर से अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल लिस्ट में दर्ज होगा उनको राज्यभर के जिलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall