एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व पर्यावरण दिवस का हर्षौल्लास के साथ किया गया आयोजन

Rama Posted on: 2023-06-06 12:53:00 Viewer: 338 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

एनटीपीसी विंध्याचल में विश्व पर्यावरण दिवस का हर्षौल्लास के साथ किया गया आयोजन World Environment Day was organized with enthusiasm in NTPC Vindhyachal

 

Ntpc vindhyanchal : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनटीपीसी विंध्याचल मे पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली, पौधरोपण एवं शपथ ग्रहण का आयोजन हर्षौल्लास के साथ किया गया। इस अभियान का मुख्य उदेश्य आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण प्रबंधन अनुभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु इस बार जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जैसे- फैंसी ड्रेस, स्किट, एलोक्यूशन, कार्यशाला, ड्राइंग व पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, भाषण, जागरूकता रैली और क्विज आदि। जिसमें ज्यादा संख्या में कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, छात्रों और निवासियों नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

5 जून 2022 को पर्यावरण दिवस का प्रारंभ जागरूकता रैली के साथ किया गया। यह रैली विंध्य क्लब से प्रारम्भ होकर डॉ. भीम राव अंबेडकर मुक्ता रंगशाला तक सम्पन्न हुआ। रैली में बालिका सशक्तिकरण अभियान,2023 की बालिकाओं नें बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही इस रैली में परियोजना प्रमुख (विन्ध्याचल) ई सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज, सभी महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, अध्यक्षा सुहासिनी संघ श्रीमती सरोजा फणि कुमार के साथ-साथ सुहासिनी संघ की सभी पदाधिकारी व सदस्याओं ने भी भाग लिया। इसके अलावा इस रैली में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनो के साथ-साथ सीआईएसएफ के जवान एवं स्कूली बच्चों ने भी भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

रैली के पश्चात परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज, महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों नें पर्यावरण संरक्षण एवं उसके संवर्धन की वचनबद्धता को दोहराते हुये पौधरोपण किया। साथ ही अध्यक्षा सुहासिनी संघ श्रीमती सरोजा फणि कुमार एवं सुहासिनी संघ की अन्य सदस्याओं नें भी बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार नें अपनी शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल देश का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन वाला सयंत्र है और विंध्याचल द्वारा विद्युत उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण एवं जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं जिससे कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह का आयोजन परियोजना के मैत्री सभागार में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) ई सत्य फणि कुमार एवं महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) राजेश भारद्वाज नें उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई एवं उसके संरक्षण हेतु जागरूक किया। तत्पश्चात पर्यावरण प्रबंधन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Also Read

  

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall