Trending Now

Weather News: उत्तर भारत में गर्मी के तेवर तेज, कई राज्यों में लू का अलर्ट

Rama Posted on: 2026-04-15 11:24:00 Viewer: 44 Comments: 0 Country: India City: Balotra

Weather News: उत्तर भारत में गर्मी के तेवर तेज, कई राज्यों में लू का अलर्ट Weather News: Heat Intensifies in North India; Heatwave Alert Issued for Several States.

राजस्थान-ओडिशा में पारा 40 पार, अगले दिनों में और बढ़ेगी तपिश

Weather News: नई दिल्ली। हल्की बारिश के बाद अब देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।

तेज हवाएं और बदला मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान का असर देखा गया। सौराष्ट्र-कच्छ और पूर्वोत्तर राज्यों में 50-70 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुष्क मौसम के साथ तेज धूप ने गर्मी को और बढ़ा दिया है। दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है और जल्द ही 42 डिग्री तक जा सकता है।

सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 18 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल के बीच हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17-18 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोत्तर में बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदला रहेगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

राजस्थान और ओडिशा में सबसे ज्यादा गर्मी
राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चूरू, कोटा और चित्तौड़गढ़ में भी पारा 40 के पार पहुंच गया। 17-18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है और लू चलने की संभावना है। वहीं ओडिशा के टिटलगढ़ में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की और वृद्धि हो सकती है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall