Singrauli News: सिंगरौली में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ दशहरा, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकल
Singrauli News: जमीन विवाद में चौकी प्रभारी पर धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से मांगा न्याय
Singrauli News: पुलिस स्मृति दिवस पर सिंगरौली में शहीदों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के बलिदान का किया
Singrauli News: एनसीएल की ‘नन्हा सा दिल’ योजना पर छह करोड़ के खर्च को लेकर सवाल, CBI जांच की मांग
Singrauli News: गढ़वा में केवट परिवार पर हमले का आरोप, न्याय के लिए एसपी के पास पहुंचे पीड़ित
Singrauli News: दशहरा पर त्रिशक्ति साधना शिविर का समापन, शक्तिपुत्र
Singrauli News: जयंत कोयला खदान में दो ट्रेलरों की भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक की मौत
Asian Para Games 2026: Ayush Verma wins shot put gold, India’s medal tally rises to 38
PM Modi congratulates Indian medallists after Day 2 of Asian Para Games
Singrauli News: हिरवाह वार्ड क्रमांक 43 में प्रतिमा विसर्जन जारी, सुरक्षा के लिए प्रशासन तैनात
UPSC Teacher Vacancy 2026: Recruitment is underway for Principal and Vice-Principal posts; applications can be submitted until August 14.
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 निर्धरित है। ऐसे में जो उम्मीदवार टीचर पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें शेमल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
क्या है योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कार्यानुभव एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले upsconline.nic.in पर जाकर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है। उसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Principal & Vice Principal Online Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू/ रिक्रूटमेंट टेस्ट से होकर गुजरना होगा। इंटरव्यू प्रक्रिया 100 अंकों के लिए होगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 828 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Principal पद के लिए 124 और Vice Principal पद के लिए 704 पद आरक्षित हैं।