Trending Now

Singrauli News: स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सिखाया वित्तीय प्रबंधन का हुनर

Rama Posted on: 2026-09-03 11:18:00 Viewer: 37 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सिखाया वित्तीय प्रबंधन का हुनर Singrauli News: Women from self-help groups taught financial management skills.

सुदा और कुड़ानिया में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण, बचत, बैंकिंग और सुरक्षित निवेश की दी जानकारी

Singrauli News: सिंगरौली। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन सुदा एवं कुड़ानिया में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सेबी (SEBI) के माध्यम से प्रदान किया गया, जिसमें महिलाओं को बेहतर वित्तीय प्रबंधन और सुरक्षित निवेश के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित निवेश के विकल्प और वित्तीय निर्णय लेने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही आय और बचत का बेहतर प्रबंधन करने तथा वित्तीय जोखिमों से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन सुदा एवं कुड़ानिया से जुड़े विभिन्न स्व-सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

इस दौरान महिलाओं को सुरक्षित वित्तीय विकल्पों की पहचान करने, किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करने और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि वित्तीय जागरूकता से महिलाएं अपनी आय और बचत का बेहतर उपयोग कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall