Singrauli News: Well-known personalities attended the family program of the District President
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान वर्चुअली जुड़े एवं विधानसभा अध्यक्ष ने घर पहुंचकर दिया आशीर्वाद
Singrauli News: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के कनिष्ठ पुत्र सुनील शाह के वैवाहिक कार्यक्रम एवं आशीर्वाद समारोह मे प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की तथा शाह परिवार को इस मांगलिक कार्यक्रम की शुभकामनाओं के साथ वर वधू को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके, प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत, पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने जिलाध्यक्ष के पुत्र के विवाह समारोह मे पहुंच कर शुभकामनाएं तथा नवदंपति सुनील शाह एवं शशि शाह को अपना शुभाशीष प्रदान किया।
विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से वर्चुअली उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया तथा शाह परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष के निवास पर जाकर वर वधू को अपना शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। आशीर्वाद समारोह में विभिन्न दलों के राजनेता, जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक स्तर के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा मीडिया जगत से जुड़े लोग सम्मिलित हुए तथा नव दंपती को अपना आशीष प्रदान किया। पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल, कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिलापंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, महापौर रानी अग्रवाल समेत लगभग हजारों अतिथि आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए।