Trending Now

Singrauli News: जिले में बदला मौसम का मिजाज, हवा के साथ हुई बारिश

Rama Posted on: 2025-04-12 15:20:00 Viewer: 155 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: जिले में बदला मौसम का मिजाज, हवा के साथ हुई बारिश Singrauli News: Weather changed in the district, rain accompanied by wind

Singrauli News: सिंगरौली जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार को दोपहर में कई इलाकों में बारिश हुई। सरई, देवसर, चितरंगी और बैढ़न में कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। शुक्रवार देर शाम भी कई जगह तेज बारिश हुई थी। देवसर इलाके में ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

बारिश से फसलों को नुकसान

कृषि विस्तार अधिकारी आशीष पांडे के अनुसार, गेहूं की खड़ी फसलों को हल्का नुकसान हुआ है। कटी हुई लेकिन गहाई न की गई फसलों को अधिक नुकसान की आशंका है। जिले में गेहूं, अरहर और सरसों की फसलें खेतों में हैं। अरहर को छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है। हालांकि अभी तक कोई सर्वे नहीं हुआ है, जिससे नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है।

तापमान में हुआ बदलाव

बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान 40 डिग्री के आसपास था। बारिश के बाद रात का तापमान 18 से 20 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन 3 बजे के बाद मौसम फिर सुहाना हो गया और हवा के साथ कही कही बारिश भी होती रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall