Trending Now

Singrauli News: पत्नी के वियोग से छुब्ध कलयुगी पुत्र ने की थी मां की हत्या

Rama Posted on: 2025-06-09 11:17:00 Viewer: 126 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: पत्नी के वियोग से छुब्ध कलयुगी पुत्र ने की थी मां की हत्या Singrauli News: The son of Kaliyuga, distraught by the separation from his wife, had killed his mother

मोरवा पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News: बीते बुधवार 3 जून को सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरिया में एक 48 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला के शिनाख्त फूलकुआर गोड़ पति लालमणि गोड़ उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई थी। जिसके सर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। घटना की सूचना पर पहुँचे निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से निरीक्षण किया वहीं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गए थे।

इस अंधी हत्या के खुलासे के लिए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन वहल एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में विवेचना कर रहे निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने शक के आधार पर फूलकुआर के बेटों को हिरासत में लेकर शक्ति से पूछताछ की तो बड़े बेटे बबुआ सिंह गोड़ ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया।

पत्नी के वियोग से था छुब्ध
बताया जाता है कि बबुआ सिंह गोड़ पिता लालमन सिंह गोड़ उम्र 21 वर्ष पेशे से वाहन चालक था, जिसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। परंतु उसकी पत्नी उसकी मां के गाली गलौज रवैइये के कारण ससुराल नहीं आना चाहती थी। इससे वह छुब्ध रहता था। और घटना की रात शराब के नशे में उसने अपने मां के सर पर डंडे से प्रहार कर उसे मौत की नींद सुला डाला। घटना के बाद आरोपी ने साक्षय छुपाने के लिए घर के बाहर ताला लगाकर दीवाल से घर में दाखिल हो गया और फिर सुबह लोगों के सामने घर से निकला। पुलिस ने आरोपी बबुआ सिंह गोड़ पिता लालमन सिंह गोड़ को अपराध क्रमांक 342/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी, राजकुमार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह परिहार, उमेश अग्निहोत्री, डी एन सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, आरक्षक मंगलेश्वर सिंह, दशरथ मांझी, अमित द्विवेदी एवं महिला आरक्षक गायत्री उइके की सराहनीय भूमिका रही।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall